- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- On The 11th Anniversary Of Fukrey Release The Makers Shared An Unseen Bts Video
फुकरे के रिलीज को पूरे हुए 11 साल, मेकर्स ने शेयर किया अनदेखा BTS वीडियो
फुकरे के रिलीज को 11 साल पुरे हो गए हैं। फिल्म की रिलीज के 11 साल पूरे होने पर मेकर्स ने फुकरे के बिहाइंड द सीन्स का वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में हम टीम द्वारा फिल्म को ह्यूमर से भरा एंटरटेनर बनाने के विजन पर बात करते हुए देख सकते हैं।
- Written By: सोनाली झा

मुंबई: एक्सेल एंटरटेनमेंट के पॉपुलर फिल्म फुकरे के रिलीज को 11 साल पुरे हो गए हैं। अब फिल्म के मेकर्स फुकरे की 11वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है। ह्यूमर, ट्विस्ट और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म आज भी हमारे दिलों में ताजा है। इस फिल्म में सिर्फ मजेदार कॉमेडी नहीं है, बल्कि इसने सभी को हनी, लाली, जफर भाई, चूचा, पंडितजी और भोली पंजाबन जैसे कुछ यादगार किरदार भी दिए हैं, जो आज भी हमारे दिलों पर राज करते हैं।
फिल्म की रिलीज के 11 साल पूरे होने पर मेकर्स ने फुकरे के बिहाइंड द सीन्स का वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में हम टीम द्वारा फिल्म को ह्यूमर से भरा एंटरटेनर बनाने के विजन पर बात करते हुए देख सकते हैं। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है कि फुकरापंती के 11 साल पूरे! जुगाड़ से लेकर मजेदार कारनामों तक, यहां देखिए फुकरे।
फुकरे ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इसे बहुत सारा प्यार और बेहतरीन रिव्यूज भी मिले हैं। इतना ही नहीं पब्लिक डिमांड और इसकी पॉपुलैरिटी के कारण, फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा भी रिलीज किया जा चुका है। फुकरे के बाद, फुकरे फ्रेंचाइजी के दो और इंस्टॉलमेंट आए हैं, जिसमें फुकरे रिटर्न्स और फुकरे 3 का नाम शामिल है। बता दें कि यह दोनों ही बड़ी हिट रहीं हैं। फुकरे में वरुण शर्मा, ऋचा चड्डा, पुलकित सम्राट, अली फजल, मंनोज सिंह, पंकज त्रिपाठी, प्रिया आनंद और विशाखा सिंह जैसे किरदार शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
OTT के बाद अब बड़े पर्दे पर ‘Mirzapur’ का भौकाल, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल, जानें क्या होगा खास?
Pankaj Tripathi Surname Change: अपना ही नहीं, पिता का भी सरनेम बदला, जानें पंकज त्रिपाठी का दिलचस्प खुलासा
शूट के पहले दिन पर पति अली फजल ने दिया खास सरप्राइज, ऋचा चड्ढा के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
हम फैक्ट्री के…अरिजीत-जाकिर खान के करियर ब्रेक पर मिला पंकज त्रिपाठी का सपोर्ट, कही दिल छू लेने वाली बात
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को-फाउंडेड एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इन सब के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में उनकी पोजीशन को मजबूत किया है। बता दें कि बिहाइंड द सीन्स के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ब्लॉकबस्टर कॉमेडी। दूसरे यूजर ने लिखा कि मेकर्स से एक अनुरोध है कि कृपया फुकरे 3 जैसे सीक्वल न बनाएं, क्योंकि फुकरे सीरीज की गुणवत्ता खराब हो गई है।
On the 11th anniversary of fukrey release the makers shared an unseen bts video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














