नीतू कपूर (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति और एक्टर ऋषि कपूर को याद किया। ऋषि कपूर का 4 सितंबर यानी आज 72वां बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति को याद करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नीतू कपूर ने लिखा कि आज आप 72 वर्ष के हो जाते। इस तस्वीर के ऋषि अपने जन्मदिन पर केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाते नजर आ रहे हैं।
नीतू कपूर ने इसके अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। एक फोटो में नीतू और ऋषि कपूर के साथ उनकी बेटी और नातिन नजर आ रही हैं। दूसरे तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी नातिन के साथ केक करते दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में ऋषि कपूर अपनी पोती राहा कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि राहा कपूर के साथ एक्टर की जो फोटो है वह एडिट किया हुआ है। राहा के जन्म से पहले ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
ये भी पढ़ें- ‘कंतारा’ का बप्पा अवतार सोशल मीडिया पर वायरल
ऋषि कपूर जन्म 4 सितंबर 1952 को दिवंगत एक्टर राज कपूर के परिवार में हुआ था। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेरा नाम जोकर से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद एक्टर साल 1973 में आई फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में बतौर हीरो अपना डेब्यू किया था। बॉबी में ऋषि कपूर की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद एक्टर रातों-रात स्टार बन गए।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की दोस्ती फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर हुई। शुरू-शुरू में ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को बहुत इरिटेट करते थे, लेकिन इस नोक-झोंक से दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। जब कपल के प्यार की खबर राज कपूर को पता चली थी, तो उन्होंने ऋषि कपूर ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने साल 1979 में शादी की थी। कपल ने रफू चक्कर, कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी और दो दूनी चार जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ऋषि कपूर को साल 2018 में अपने बोन मैरो कैंसर का पता चला था। जिसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क गए थे। जहां एक साल तक सफल इलाज के बाद वो 26 सितंबर 2019 को इंडिया लौट आए थे। 29 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 30 अप्रैल 2020 को बोन मैरो कैंसर से उनका निधन हो गया।