-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Manisha Koirala Was Madly In Love With Married Actor Nana Patekar
मनीषा कोइराला शादीशुदा एक्टर नाना पाटेकर के प्यार में थी पागल, ब्रेकअप के बाद टूट कई थीं एक्ट्रेस
- Written By: सोनाली झा
मनीषा कोइराला 16 अगस्त को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। मनीषा ने सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। मनीषा कोइराला का दिल अपने से 21 साल बड़े नाना पाटेकर पर आया।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल के बिराटनजर में हुआ था। मनीषा कोइराला 16 अगस्त यानी आज 54वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के पिता प्रकाश कोइराला एक राजनेता हैं और उनकी माता सुष्मा कोइराला एक गृहिणी हैं। मनीषा कोइराला के दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री थे।
मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में किए हैं। मनीषा ने अपने एक्टिंग से हमेशा ही वाहवाही लूटी हैं। अभिनेत्री ने सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रही हैं।
मनीषा कोइराला का दिल अपने से 21 साल बड़े नाना पाटेकर पर आया। उस दौरान बॉलीवुड की ये जोड़ी एक साथ खामोशी द म्यूजिकल, अग्निसाक्षी, युगपुरुष जैसी फिल्मों में दिखाई दी थी। एक साथ काम करते-करते मनीषा और नाना एक दूसरे को डेट करने लगे थे। कहा जाता है कि नाना पाटेकर और उनकी पत्नी नीलाकांति के बीच कुछ ठीक चल नहीं रहा था। इस कारण वह अभिनेत्री मनीषा के करीब आए।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
सलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है
‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Salman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी छोड़ सलमान खान बनाएंगे समंदर किनारे 6 मंजिला नया घर, MCZMA से मिली मंजूरी
फिल्म के सेट के अलावा यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, अभिनेता नाना पाटेकर मनीषा कोइराला को लेकर काफी पज़ेसिव थे। अगर फिल्म के सेट पर अदाकारा छोटे कपड़े पहनती तो नाना तुरंत उन्हें डांट लगाते। मनीषा भी इस रिश्ते में खुश थी और अपने रिश्ते को नाम देना चाहती थी। अदाकारा नाना से बहुत प्यार करती थी और उनसे शादी करना चाहती थी। लेकिन नाना अपनी पत्नी नीलाकांति को तलाक नहीं देना चाहते थे।
मनीषा ने शादी को लेकर नाना को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मान इसके बाद से दोनों के बीच दूरियां आने लगी। मनीषा संग अनबन के बीच नाना पाटेकर के जीवन में एक और अभिनेत्री की एंट्री हुई। नाना का नाम आयशा जुल्का के साथ जुड़ने लगा। और तो और एक दिन मनीषा ने आयशा जुल्का को नाना के कमरे में साथ-साथ देख लिया। दोनों को साथ देखने के बाद मनीषा भड़क उठीं और मार-पीट की भी नौबत आ गई थी।
मनीषा कोइराला ने इसके बाद नाना पाटेकर से ब्रेकअप कर ली। ब्रेकअप के बाद मनीषा कोइराला टूट गई थी। साल 2010 में मनीषा ने सम्राट दहल से शादी की थी। सम्राट दहल एक नेपाली बिजनेस हैं। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली, साल 2012 में दोनों अलग हो गए। मनीषा कोइराला को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था।
Manisha koirala was madly in love with married actor nana patekar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














