मल्लिका शेरावत को 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में कैसे मिला रोल, जानिए क्या बोले डायरेक्टर

मल्लिका शेरावत 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उन्हें यह रोल कैसे मिला इस बारे में खुद डायरेक्टर ने दिलचस्प किस्सा सुनाया है। आइए जानते हैं राज शांडिल्य ने फिल्म में मल्लिका शेरावत की एंट्री के बारे में क्या बात कही।
Mallika Sherawat casting in Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। लेकिन फिल्म में मल्लिका शेरावत और विजय राज की भूमिका ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं मल्लिका शेरावत की फिल्म में एंट्री कैसे हुई खुद डायरेक्टर ने इस बात का खुलासा किया है।

राज शांडिल्य विकी विद्या का वह वाला वीडियो फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन फिल्म में मल्लिका शेरावत की एंट्री को लेकर डायरेक्टर ने दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि वह फिल्म के एक आइटम नंबर को लेकर मल्लिका शेरावत के पास पहुंचे थे, मल्लिका शेरावत ने फिल्म के कांसेप्ट को सुनकर फिल्म के लिए तुरंत हां कर दिया था। ऐसे में उन्हें मल्लिका शेरावत वह फिल्म में लाने के लिए कन्विंस नहीं करना पड़ा।

फिल्म में मल्लिका शेरावत की वापसी को देखकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और ट्रेलर में मल्लिका शेरावत की एक्टिंग को देखकर दर्शकों की फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर पर ही दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और अपकमिंग फिल्म को पैसा वसूल फिल्म बता दिया है।

फिल्म में मल्लिका शेरावत और विजय राज अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फिल्म के ट्रेलर में काफी पसंद किया गया। ऐसे में अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि फिल्म में भी दोनों की जोड़ी को पसंद किया जाएगा। आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत फिल्म में काफी समय के बाद नजर आएंगी, इसलिए दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com