गुणरत्न सदावर्ते (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस 18 ने पहले हफ्ते ही धमाका बचाना शुरू कर दिया है। शो के कुछ एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसी में से एक लेटेस्ट एपिसोड की क्लिप सामने आई है, जो की अभी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस क्लिप में गुणरत्न सदावर्ते अपने विवादित बयान से बिग बॉस के घर में हंगामा मचा रहे हैं।
लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस 18 ने घरवालों के सामने एक ऑप्शन रखा है साथ ही पूछा है कि वे हेमा और तजिंदार में से किसे जेल से बाहर लाना चाहते हैं। तब चाहत पांडे कहती है कि मेरे हिसाब से दोनों ही जेल से बाहर आ जाए। इसके बाद सभी लोग चाहत के बात से सहमत हो जाते हैं। तब बिग बॉस चाहत को ही जेल में रहने की सजा सुना देते हैं।
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के लिए आसान नहीं था ‘सात हिंदुस्तानी’ से ‘जंजीर’ तक का सफर
एपिसोड में आगे दिखाया गया है कि बिग बॉस ने करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को एक अधिकार देते हैं। बिग बॉस बोलते हैं कि वह तीनों मिल कर एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम बताए, जो चाहत के साथ जेल में बंद रहेंगे। तब तीनों सोचते हैं। फिर बोलते है कि हम तीनों ने गुणरत्न सदावर्ते का नाम सोचा है। इस पर गुणरत्न सदावर्ते को गुस्सा आ जाता है। तब गुणरत्न जेल में जाने से साफ इनकार कर देते हैं।
इतना ही नहीं गुणरत्न सदावर्ते ने सरेआम बिग बॉस को धमकी भी दे डाली है। जब बिग बॉस, गुणरत्न सदावर्ते से कहते हैं कि उन्हें जेल जाना होगा। तब गुणरत्न कहते हैं कि कोई मुझे जेल में नहीं डाल सकता है। मेरे से सरकार भी डरती है। सरकार क्या मेरे से तो दाऊद इब्राहिम भी डरता है। यह सुन कर सब चुप हो जाते हैं। वहीं गुणरत्न के इस बयान पर बिग बॉस भी कुछ नहीं बोलते हैं। सोशल मीडिया पर गुणरत्न का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने डेब्यू फिल्म के लिए झेली ट्रोलिंग, 17 साल बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द