‘यहां से थप्पड़ मारता हुआ रोड तक…’ Rajat Dalal ने दिग्विजय को दी धमकी, खुलेआम किया गाली-गलौज, वीडियो वायरल
बिग बॉस 18 से फेमस हुए रजत दलाल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह दिग्विजय सिंह राठी से गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्हें खुलेआम धमकी देते हैं कि तुझे यहां से रोड तक मारता हुआ लेकर जाऊंगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रजत दलाल, दिग्विजय राठी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट ने खूब सुर्खियों बटोरी है। इसी बीच रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजत दलाल दिग्विजय राठी के साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। साथ ही धमकी देते हुए कहते हैं कि तुझे यहां से रोड तक मारता हुआ लेकर जाऊंगा। हालांकि, वीडियो में कई लोगों उन्हें समझाते हुए भी दिख रहे हैं।
दरअसल, रजत दलाल का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं अच्छा हुआ इसे विनर नहीं बनाया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि पहले रजत दलाल दिग्विजय राठी के गले में हाथ डालकर लाते हैं। फिर रजत दलाल कैमरा को फेस करते हैं और कहते हैं कि “भाई ने बोला था, मैं एक क्रिमिनल हूं, मेरे घरवालों को शर्म आती है मेरे साथ रहने में और मैं पुलिस से भागा हुआ हूं और गुजरात में था। इसपर दिग्विजय कहते हैं मैंने ऐसा कब कहा कि तू क्रिमिनल है। इसपर रजत दलाल कहते हैं, मेरे भाई यहां से थप्पड़ मारता हुआ सड़क तक लेकर जाउंगा।”
ECL Management Head Sorted Controversy Between Them🙏#DigvijayRathee #DiggyGang #RajatDalal pic.twitter.com/zzXDxwlfvd — ICONIC (@Icnoic_77) March 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
इसके बाद रजत दलाल दिग्विजय राठी को धक्का देते हैं और उनके साथ गाली-गलौज करने लगते हैं। कई लोग रजत दलाल को समझाते और उन्हें पीछे हटाते दिखते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर रजत दलाल को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें खरीखोटी सुनाते दिख रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसको हारने के बाद भी बुद्धि नहीं आई? वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि समझ नहीं आता कि लोग ऐसे क्रिमिनल्स को सपोर्ट क्यों करते हैं। इसके अलवा तीसरे यूजर ने लिखा कि असली गुंडे सड़क पर घूम रहे हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लड़ाई के बाद दोनों की हुई सुलह
हालांकि, कहा जा रहा है कि ये वीडियो ECL के एक इवेंट के दौरान बनाई गई है। रजत दलाल और दिग्विजय राठी, दोनों इस साल ECL शामिल हुए हैं। जिस ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर रजत दलाल और दिग्विजय की लड़ाई का वीडियो पोस्ट किया, उसी यूजर ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। दूसरे वीडियो में दावा किया गया है कि ECL मैनेजमेंट ने दिग्विजय और रजत दलाल के बीच सुलह करा दी है।
जिसमें रजत दलाल कहते नजर आ रहे हैं कि आपने देखा होगा कि मेरी और दिग्विजय की कहासुनी हुई थी, गरमागरमी में हो जाती है। थोड़ी बहुत इसके तौर पर चीजें गलत हो गईं, थोड़ी मेरी तरफ से हो गईं। लेकिन कोई बात नहीं इन चीजों को बढ़ावा मत दो, हमारा आपस में निपटारा हो गया है। दिग्विजय कहते हैं- खत्म करो, चिल करो, ECL देखो।
