Bigg Boss 19 के बाद अब खतरों से खेलेगा ये कंटेस्टेंट, KKK 15 में होगी धमाकेदार एंट्री?
KKK15 Contestants: खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर चर्चा तेज है। खबर है कि बिग बॉस 19 फाइनलिस्ट प्रणित मोरे को शो के लिए अप्रोच किया गया है। उनके बयान ने फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
खतरों के खिलाड़ी 15 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pranit More Entry Rohit Shetty Show: टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इस साल शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे-जैसे शो का नया सीजन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है। अब ताजा चर्चा ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट प्रणित मोरे को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस एडवेंचर-स्टंट बेस्ड शो के लिए अप्रोच किया गया है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब प्रणित से पूछा गया कि क्या वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे, तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की। प्रणित ने बताया कि उन्हें रियलिटी शोज काफी पसंद हैं और अगर मौका मिला, तो वे रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगे।
BB 19 में रहा था इमोशनल और स्ट्रेसफुल सफर
प्रणित मोरे ने बिग बॉस के अनुभव को याद करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद भावुक और मेंटली स्ट्रेसफुल रहा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह उसी तरह के हाई-ड्रामेटिक फॉर्मेट में वापस जाने का कोई प्लान नहीं रखते। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई नया और रोमांचक फॉर्मेट मिला जैसे खतरों के खिलाड़ी तो वे उसमें जरूर हिस्सा लेना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
जुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
अभी स्टैंड-अप कॉमेडी पर है फोकस
प्रणित ने यह साफ किया कि इस वक्त उनकी पहली प्राथमिकता स्टैंड-अप कॉमेडी है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल अपने कॉमेडी करियर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि खतरों के खिलाड़ी जैसे एडवेंचर शोज का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो वे इसे मिस नहीं करेंगे। उनके इस बयान के बाद फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई है कि क्या वे जल्द ही रोहित शेट्टी के सामने स्टंट्स करते नजर आएंगे।
BB19 स्टार्स को KKK का बेसब्री से इंतजार
प्रणित केवल अकेले कंटेस्टेंट नहीं हैं जिनका नाम इस स्टंट शो से जुड़ रहा है। तान्या मित्तल, जो बिग बॉस 19 के दौरान ही कह चुकी थीं कि वे हमेशा से ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आना चाहती हैं, उनका नाम भी लिस्ट में चर्चा का विषय है।
ये भी पढ़ें- 90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा ने गंभीर बीमारी से जीती जंग, दामाद शरमन जोशी ने बताई अब कैसी है हेल्थ?
फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस साल कौन-कौन से बिग बॉस सेलेब्स इस शो में अपनी हिम्मत और दमखम आजमाते हुए नजर आएंगे। सीजन 15 के ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है, और दर्शकों का एक्साइटमेंट फिलहाल चरम पर है।
