Abdu Rozik Wedding Is Cancelled Due To Cultural Differences Says Bigg Boss Fame Little Boxer
दूल्हा नहीं बन पाए अब्दु रोजिक, इस वजह से शादी के पहले ही तोड़ दिया रिश्ता
अब्दु रोजिक की 5 महीने पहले सगाई हुई थी और वह जल्द ही अमीरात की अमीरा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन अब्दु रोजिक दूल्हा नहीं बन पाए और उनकी शादी होने से पहले ही टूट गई है। खुद अब्दु रोजिक ने इसके बारे में खुलासा किया है।
मुंबई: दुनिया के सबसे छोटे मुक्केबाजों में से एक अब्दु रोजिक भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। 5 महीने पहले अब्दु ने अमीरात की अमीरा से सगाई की थी और जल्दी वह उनके साथ शादी करने वाले थे। लेकिन बॉक्सिंग मैच के चलते उन्होंने शादी पोस्टपोन की और अब अमीरा के साथ अब्दु रोजिक का रिश्ता टूट गया है। खुद अब्दु रोजिक ने इस बात का खुलासा किया है और बताया है कि शादी से पहले उन्हें यह रिश्ता क्यों तोड़ना पड़ा।
ताजिक बॉक्सर और सिंगर अब्दु रोजिक भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 16 में हिस्सा लिया था। अब्दु रोजिक सलमान खान से काफी प्रभावित हैं। ऐसे में उन्होंने खुद का नाम छोटा भाई जान रख लिया है। भारत में वह छोटा भाई जान के नाम से मशहूर हुए थे। सलमान खान की तरह उनकी भी शादी होने से पहले टूटी है। बिग बॉस के घर में सुंबुल और शिव ठाकरे के साथ दोस्ती के लिए पहचाने गए। बिग बॉस के घर में भी अब्दु रोजिक निमृत अहलूवालिया को पसंद किया करते थे।
अब्दु रोजिक ने खुद अपने बयान में बताया है कि सांस्कृतिक मतभेदों के कारण उन्होंने इस रिश्ते में आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया। दरअसल उन्होंने बताया कि संस्कृत मतभेदों के कारण रिश्ते को आगे बढ़ाने में काफी मुश्किल हो रही थी। इसलिए उन्हें यह रिश्ता तोड़ना पड़ा। अब्दु रोजिक ने अपने बयान में यह भी बताया कि उनके लिए यह रिश्ता तोड़ना आसान नहीं था।
इसी साल 7 जुलाई को अब्दु रोजिक की शादी अमीरात की एक लड़की अमीरा से होने वाली थी। लेकिन अपने बॉक्सिंग मैच की वजह से उन्होंने शादी को पोस्टपोन कर दिया। इसके बाद वह बॉक्सिंग का मैच हार गए और अब यह घोषणा की है कि अब वह शादी भी नहीं करने वाले हैं। आपको बता दें कि इसी साल 24 अप्रैल को अमीरा के साथ उनकी सगाई हुई थी। सगाई का यह कार्यक्रम यूएई के शारजाह में किया गया था।
Abdu rozik wedding is cancelled due to cultural differences says bigg boss fame little boxer