कुंभ में वीडियो बनाकर पाई शोहरत...अब हर्षा रिछारिया ने छोड़ा धर्म का रास्ता, बताई ये वजह

Harsha Richhariya News: हर्षा रिछारिया ने धर्म छोड़ने के बाद ग्लैमर में वापसी का निर्णय लिया। मकर संक्रांति पर नर्मदा में पवित्र स्नान कर उन्होंने आशीर्वाद अनुभव किया।

Harsha Richharia Leave Path of Religion: महाकुंभ से सुर्खियों में आई हर्षा रिछारिया ने धर्म छोड़ने का ऐलान किया था। विरोध और कर्ज की वजह से उन्होंने मौनी अमावस्या के बाद अपने पुराने पेशे में लौटने का निर्णय लिया। हाल ही में उन्होंने इस फैसले पर खुद स्थिति स्पष्ट की। मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया ने मकर संक्रांति पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में पवित्र स्नान किया। उन्होंने कहा कि जबलपुर और मां नर्मदा के साथ उनका गहरा और पुराना रिश्ता है, इसलिए इस पवित्र अवसर पर नर्मदा के किनारे आकर स्नान करना उनके लिए बड़े आशीर्वाद और सौभाग्य की बात है। ग्लैमर की दुनिया में वापसी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने गर्व के साथ एंकर और एक्टर के रूप में काम किया, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने धर्म के रास्ते को अपनाया और उसे फैलाने का काम किया। कई युवा उनके इस सफर से जुड़े और प्रेरित हुए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com