- Hindi News »
- Movies »
- Ali Fazal Gets A Big Project The Actor Will Be Paired With Samantha Ruth Prabhu
अली फजल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सामंथा रुथ प्रभु के साथ बनेगी एक्टर की जोड़ी
अली फजल के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अली फजल, डीके द्वारा निर्देशित आगामी पीरियड फैंटेसी थ्रिलर 'रक्त ब्रह्मांड' का हिस्सा बनने वाले हैं। इस सीरीज में अली फजल के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएगी। पहली बार अली फजल, सामंथा के साथ काम करेंगे।
- Written By: सोनाली झा

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अली फजल हाल ही में मिर्जापुर सीजन 3 में नजर आए थे। मिर्जापुर सीजन 3 में अली फजल ने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया था। एक्टर को तीसरे सीजन में अपने काम के लिए चौंकाने वाली और शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसी बीच एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अली फजल के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।
अली फजल, डीके द्वारा निर्देशित आगामी पीरियड फैंटेसी थ्रिलर ‘रक्त ब्रह्मांड’ का हिस्सा बनने वाले हैं। सीरीज के लिए पूरी कास्ट फाइनल हो चुकी है। अगले हफ्ते से मुंबई में सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर और वामीका गब्बी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज में अली फजल के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएगी। पहली बार अली फजल, सामंथा के साथ काम करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल अगस्त के महीने से इस सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वह अपने बाकी प्रोजेक्ट्स के बचे शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी करेंगे। अली इस सीरीज में एक ऐसी भूमिका में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के पावर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा नन्हीं परी के माता पिता बने हैं। कपल ने ने 16 जुलाई यानी मंगलवार को अपने पहले बेबी का स्वागत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Richa Chadha ने दिलाई 80 के दशक के सिनेमा की याद, बोलीं- इंडिपेंडेंट फिल्मों को बड़े चेहरों नहीं
शूट के पहले दिन पर पति अली फजल ने दिया खास सरप्राइज, ऋचा चड्ढा के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
Richa Chadha Look: स्टाइल नहीं, किरदार की डिमांड है, ऋचा चड्ढा का नया लुक क्यों हो रहा है वायरल
‘वासेपुर’ के बाद मजबूरी में डबल-मीनिंग जोक वाली फिल्म के लिए कहा हां, ऋचा चड्ढा का छलका दर्द
ऋचा और अली की मुलाकात 2012 में फुकरे के सेट पर हुई थी और जल्द ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा ने अली को प्रपोज किया था। ऋचा के इस प्रपोजल का जवाब देने में अली ने तीन महीने का समय लिखा था। दोनों ने अपने रिलेशन को लगभग 5 साल तक सीक्रेट रखा था।
ऋचा और अली ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का फैसला लिया था। ऋचा और अली ने साल 2022 में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शादी के रस्में की। कपल पहले ही शादी कर चुके थे। इसलिए बाद में सिर्फ मेहंदी, संगीत और बाकी की रस्में की गईं।
Ali fazal gets a big project the actor will be paired with samantha ruth prabhu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ekadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMधुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
May 12, 2026 | 04:39 PMIRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
May 12, 2026 | 04:35 PMNEET पेपर लीक मामले का आरोपी शुभम खैरनार नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने बदला था हुलिया
May 12, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














