- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Wedding Season Rush Before Adhik Maas Marriage Muhurta July
यवतमाल में विवाह सीजन की धूम, अधिक मास से पहले शुभ मुहूर्तों में बढ़ी रौनक, भीषण गर्मी में भी गूंज रही शहनाइ
Yavatmal Wedding Season News: यवतमाल में 17 मई से शुरू होने वाले अधिक मास से पहले शादियों की धूम है। 43 डिग्री तापमान के बावजूद अप्रैल से जुलाई तक के 29 मुहूर्तों के लिए मैरिज हॉल फुल बुक हैं।

Yavatmal Traditional Weddings: यवतमाल इस वर्ष 17 मई से 16 जून तक अधिक मास रहने के कारण इस अवधि में वैवाहिक, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। वहीं अधिक मास शुरू होने से पहले जिले में विवाह समारोहों का उत्साह चरम पर है। भीषण गर्मी और 43 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद शादी-ब्याह में डीजे की धुन और ‘शुभ मंगल सावधान’ के जयघोष के साथ लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पिछले कुछ महीनों से शुभ मुहूर्त न होने के कारण रुके हुए विवाह अब तेजी से संपन्न हो रहे हैं। अप्रैल से जुलाई के बीच कुल 29 शुभ मुहूर्त मिलने से सभी मैरिज हॉल पूरी तरह बुक हो चुके हैं। व्यवसायी भावे के अनुसार, लंबे समय बाद मुहूर्तों की उपलब्धता से विवाह आयोजनों में जबरदस्त तेजी आई है।
विवाह सीजन का असर स्थानीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। केटरिंग, सजावट, वाहन सेवा और बैंड-डीजे जैसे व्यवसायों को अच्छा काम मिल रहा है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार बारातों में पुराने गानों का ट्रेंड फिर से लौट आया है।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट
एक ही दिन कई विवाह होने के कारण जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़ते खर्च और भीषण गर्मी को देखते हुए कई परिवार सगाई के साथ ही विवाह संपन्न करने का विकल्प भी अपना रहे हैं।
अधिक मास के कारण विराम
विद्वान पुरोहितों के अनुसार, अधिक मास में विवाह, मुंडन और गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान दान-पुण्य, जप-तप और तीर्थयात्रा करना विशेष फलदायी माना जाता है।
इस वर्ष के प्रमुख विवाह मुहूर्त
- अप्रैल: 29, 30
- मई: 1, 3, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 14
- जून: 19, 20, 21, 23, 24, 27
- जुलाई: 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11
Yavatmal wedding season rush before adhik maas marriage muhurta july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMGT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
May 09, 2026 | 09:26 PMट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया बैन
May 09, 2026 | 09:05 PM‘नासिक फाइल्स’ पर गंभीर मंथन, कॉर्पोरेट संस्कृति, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण मुद्दों पर परिसंवाद में उठी चिंता
May 09, 2026 | 09:04 PMदिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
May 09, 2026 | 08:56 PMफलों-सब्जियों में मिलावट की तो सख्त कार्रवाई, विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी
May 09, 2026 | 08:38 PMCucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
May 09, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














