जनता vs ममता: भवानीपुर में नया नैरेटिव सेट! समिक भट्टाचार्य का बंगाल चुनाव पर बड़ा बयान, बोले- मजबूर कर दिया

Samik Bhattacharya on TMC: पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने 4 मई को टीएमसी की हार का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार तय है।
MC's end in Bengal Elections Phase 2.
समिक भट्टाचार्य और ममता बनर्जी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samik Bhattacharya West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार थम गया है। कल (29 अप्रैल) को बंगाल की जनता अपनी सरकार चुनेगी। पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी का सफाया होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की जनता टीएमसी को उखाड़ फेकेंगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बारे में समिक भट्टाचार्य ने कहा, TMC के लोग खुद TMC को ही मार रहे हैं। पिछले 3 सालों में, यहां जितनी भी हत्याएं हुई हैं, उनमें से 95% TMC कार्यकर्ता ही हैं। पश्चिम बंगाल में, पुराने जमाने में CPI(M) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाइयां होती थीं, फिर कांग्रेस और TMC के बीच, लेकिन आज यह लड़ाई TMC और BJP के बीच है। यह एक सीधी लड़ाई है। बंगाल का मिजाज TMC को सत्ता से उखाड़ फेंकने और बाहर निकालने का है, चाहे कुछ भी हो जाए।

ममता को सब्जियां खरीदने को कर दिया मजबूर

BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, इस बार दक्षिण से नतीजे उत्तर से भी बेहतर होंगे। भवानीपुर से, सिर्फ़ सुवेंदु अधिकारी ही जीतेंगे। हमारी सबसे बड़ी जीत यह है कि हमने ममता दीदी को सब्ज़ियां खरीदने, बाइक पर घूमने और घर-घर जाकर प्रचार करने पर मजबूर कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो सपना था कि गंगोत्री से गंगा सागर तक सरकार बने, वह अब सच होने वाला है। उन्होंने बताया कि अब एक नया नैरेटिव सामने आया है, "जनता बनाम ममता।"

4 मई से TMC का अस्तित्व नहीं रहेगा

पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार का ऐलान करते हुए समिक भट्टाचार्य ने कहा, 4 मई को दीदी चली गईं। लोगों का मिजाज ऐसा है कि उनकी सरकार बनने की बात तो छोड़ ही दीजिए, ऐसी पार्टी (TMC) का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। लोगों ने अपना मन बना लिया है। लोग हर जगह बाहर निकलकर कह रहे हैं कि बहुत समय बाद, हम बिना किसी डर के वोट दे पा रहे हैं।

आपको जानकारी दें, कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। बंगाल के दूसरे चरण में राज्य के 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाओं और 792 तृतीय-लिंग के मतदाताओं समेत कुल 3,21,73,837 मतदाता मतदान के पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए 41,001 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com