यवतमाल नप को ‘माझी वसुंधरा’ अभियान सम्मान, नगराध्यक्षा एड. उईके, मुख्याधिकारी क्यातमवार ने स्वीकारा पुरस्कार
Majhi Vasundhara Abhiyan: महाराष्ट्र के माझी वसुंधरा अभियान में उत्कृष्ट पर्यावरण कार्य के लिए यवतमाल नगर परिषद को राज्य स्तर का सम्मान मिला और विकास कार्यों हेतु 5 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत हुई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra environment award (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Nagar Parishad: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यवतमाल नगर परिषद को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र शासन के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा ‘माझी वसुंधरा’ अभियान संचालनालय द्वारा मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में यवतमाल नगर परिषद को ‘माझी वसुंधरा अभियान सम्मान’ प्रदान किया गया।
यह सम्मान नगराध्यक्षा एड. प्रियदर्शनी अशोक उईके ने राज्य की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में ग्रहण किया। समारोह मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम, डोम (वरली) में शनिवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण विभाग की सचिव जयश्री भोज तथा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। यवतमाल के मुख्याधिकारी शुभम क्यातमवार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
उत्कृष्ट पर्यावरण कार्य के लिए 5 करोड़ की निधि घोषित
‘माझी वसुंधरा अभियान 4.0’ के अंतर्गत भूमि, जल, वायु, अग्नि और आकाश इन पंचतत्वों पर आधारित राज्यव्यापी स्पर्धा आयोजित की गई थी। 1 लाख से 3 लाख जनसंख्या वाले समूह में ‘अमृत’ शहरों की श्रेणी में यवतमाल नगर परिषद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। शहर में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और हरित उपक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की शासन ने विशेष सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगा स्कूलों का स्थानांतरण
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project में बड़ी सफलता, विक्रोली में उतारा गया 350 टन का विशाल टीबीएम कटरहेड
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि इस सम्मान के साथ यवतमाल नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की निधि भी स्वीकृत की गई है। पर्यावरण विभाग ने इस उपलब्धि के लिए नगर परिषद की संपूर्ण टीम का अभिनंदन किया है। यह सम्मान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले प्रत्येक यवतमालवासी का गौरव है।
ये भी पढ़े: दिग्रस तहसील स्तरीय पशु प्रदर्शनी 28 से, पशुओं के लिए 2 लाख 18 हजार रुपये के पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान
मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार
इस अवसर पर नगराध्यक्षा एड. प्रियदर्शनी उईके ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक युवा प्रतिनिधि पर विश्वास जताकर नगराध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। ‘वसुंधरा’ पुरस्कार के साथ 5 करोड़ रुपये की निधि प्रदान कर उन्होंने यवतमाल के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि यवतमाल को मुख्यमंत्री की कल्पना के अनुरूप एक आदर्श और स्वच्छ ‘स्वप्न नगरी’ बनाने के लिए वे और उनकी पूरी टीम प्रतिबद्ध है।
