Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल में आदिवासी छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हॉस्टल में प्रवेश की पहली मेरिट सूची 6 जुलाई को

Yavatmal School News: आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय छात्रावास प्रवेश व स्वयंम योजना का शेड्यूल जारी। 6 जुलाई को प्री-मैट्रिक की पहली मेरिट सूची आएगी, जबकि उच्च पाठ्यक्रमों की 22 जुलाई को।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 01, 2026 | 03:02 PM

स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Adivasi Vikas Vibhag: शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है और स्कूल, विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पढ़ाई भी आरंभ हो गई है। इसी के मद्देनजर आदिवासी विकास विभाग ने राज्य के शासकीय छात्रावासों में प्रवेश तथा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना’ की प्रवेश प्रक्रिया की आधिकारिक समय-सारिणी जारी कर दी है।

आदिवासी विकास आयुक्त लीना बनसोड ने सभी अपर आयुक्तों, परियोजना अधिकारियों और छात्रावास अधीक्षकों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार आवेदन करने और मेरिट सूची जारी करने की तिथियां तय की गई हैं। प्री-मैट्रिक (मैट्रिक-पूर्व) विद्यार्थियों के नए प्रवेश आवेदन 16 जून से शुरू हो चुके हैं और उनकी पहली मेरिट सूची 6 जुलाई को जारी की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू

नागपुर: हाईटेक हुईं आदिवासी आश्रम शालाएं! 121 स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम व 73 में विज्ञान केंद्रों की शुरुआत

पश्चिम रेलवे में नौकरी का मौका, मुंबई-सूरत रूट पर 175 ATVM फैसिलिटेटर्स की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

आखिरकार बुआई को मिली गति, यवतमाल में मानसून की वापसी से किसानों को राहत

मेरिट सूची 22 जुलाई को प्रकाशित होगी

वहीं जूनियर कॉलेज, डिप्लोमा, स्नातक (ग्रेजुएशन), स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए नए आवेदन 1 जुलाई से शुरू होंगे। इन सभी पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची 22 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा, 1 जुलाई से स्वयंम योजना के आवेदन का रिन्यूअल भी किया जा सकेगा।

यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी। पात्र आवेदनों के वेरिफिकेशन की पूरी जिम्मेदारी छात्रावास अधीक्षकों को सौंपी गई है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में अपात्र आवेदन स्वीकृत न किए जाएं।

आदिवासी विकास आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रावासों की स्वीकृत क्षमता 100 प्रतिशत भर जाने का प्रमाणपत्र संबंधित अधीक्षक से प्राप्त होने के बाद ही परियोजना अधिकारी स्वयंम योजना के लिए विद्यार्थियों के आवेदनों का वर्गीकरण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर

शासकीय छात्रावास के लिए निजी भवनों से प्रस्ताव आमंत्रित

यवतमाल जिले के वणी स्थित 250 छात्र क्षमता वाले ‘आदिवासी बालक शासकीय छात्रावास’ में प्रवेशित विद्यार्थियों के आवास हेतु वणी शहर में सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त निजी भवन किराये पर उपलब्ध कराने के इच्छुक व्यक्तियों अथवा संस्थाओं से सीलबंद प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी सहायक जिलाधिकारी तथा परियोजना अधिकारी रेवैयाह डोंगरे ने दी है।

Hostel admission first merit list 6 july yavatmal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 03:02 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.