Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन

Mumbai VidhanSabha Bhavan News: यवतमाल जिले के लंबित फसल बीमा के भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने मुंबई विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर धरना दिया।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 02, 2026 | 07:34 AM

यवतमाल विधायक बालासाहेब मांगुलकर मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर आंदोलन करते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Farmers Crop Insurance Pending Amount: यवतमाल जिले के किसानों को लंबित फसल बीमा राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने बुधवार को मुंबई स्थित विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के किसान लंबे समय से अपने हक के फसल बीमा से वंचित हैं, लेकिन राज्य सरकार इस गंभीर मुद्दे की लगातार अनदेखी कर रही है।

किसानों को न्याय मिलने तक होगा आंदोलन

धरने के दौरान विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने हाथ में ‘यवतमाल जिले के किसानों का फसल बीमा मंजूर करो’ लिखी हुई तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। उनके इस आंदोलन से विधानसभा परिसर में कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गरमा गया।

इस बीच, आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए राज्य के कृषि मंत्री दत्ता भरणे ने वीडियो कॉल के माध्यम से विधायक मांगुलकर से सीधे संवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यवतमाल जिले के फसल बीमा का मुद्दा अत्यंत गंभीर है और इस विषय पर जल्द ही एक विशेष बैठक आयोजित कर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। कृषि मंत्री ने कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार से भी फोन पर चर्चा कर भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले में शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर

खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल

मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट

Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज

यह भी पढ़ें:- 4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO

लिखित आश्वासन मिलने पर आंदोलन हुआ स्थगित

प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर चल रहा अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने वादे के अनुसार जल्द बैठक बुलाकर किसानों का फसल बीमा मंजूर नहीं करती है, तो कांग्रेस आने वाले समय में इस मुद्दे पर और अधिक व्यापक एवं उग्र आंदोलन करेगी।

Farmers crop insurance mla mangulkar protest assembly 2026 yavatmal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.