- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Murder Murli Dam Murder Case Dna Mismatch Forensic Investigation
मुरली बांध हत्याकांड में खौफनाक मोड़! जिस बेटे ने कबूला ‘खून’, उससे नहीं मिला शव का DNA; फिर निकाली दफन की लाश
- Written By: प्रिया जैस
Yavatmal Murder Case: यवतमाल के मुरली बांध हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! बेटे से नहीं मिला मृतक का DNA, पुलिस ने दोबारा निकाला शव; अब बोन मैरो से होगी पहचान।

मुरली बांध हत्याकांड में नाटकीय मोड़ (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal Murder Mystry: यवतमाल जिले के पैनगंगा नदी के मुरली बांध में दो महीने पहले मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में अब बड़ा नाटकीय मोड़ आ गया है। मृतक का डीएनए संदिग्ध आरोपी के बेटे से मेल नहीं खाने के कारण इस हत्याकांड की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस के सामने अब शव की सही पहचान करना बड़ी चुनौती बन गया है।
उमरखेड़ तहसील के सहस्त्रकुंड क्षेत्र स्थित मुरली बांध में 9 जनवरी को एक अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। बिटरगांव पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई थी कि यह शव किनवट तहसील के जलधरा निवासी मारोती गंगाराम डुकरे (60) का हो सकता है।
बेटे ने कबूली हत्या की वारदात
मामले में मृतक के कथित बेटे प्रदीप मारोती डुकरे ने अपने पिता की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव के बाल और त्वचा के नमूने फॉरेंसिक लैब भेजे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
हालांकि, हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शव का डीएनए और प्रदीप डुकरे का डीएनए आपस में मेल नहीं खाता। इससे पुलिस जांच को नया मोड़ मिल गया है और यह सवाल और गहरा हो गया है कि आखिर यह शव किसका है।
यह भी पढ़ें – बारामती उपचुनाव में संग्राम, कांग्रेस के हटते ही 30 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, मैदान में बचे अब 23 दावेदार
बोन मैरो के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
इसी के चलते नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को दोबारा जमीन से निकालकर बाहर लाया गया। अधिक सटीक जांच के लिए शव से बोन मैरो (हड्डी की मज्जा) के नमूने लेकर फिर से फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। अंतिम संस्कार के बाद शव को दोबारा निकालकर जांच करना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पूरे मामले की सच्चाई नए फॉरेंसिक रिपोर्ट पर ही निर्भर है। इस प्रकरण की आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांडुरंग शिंदे द्वारा की जा रही है।
Yavatmal murder murli dam murder case dna mismatch forensic investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













