यवतमाल के मारेगांव में लापता 6 वर्षीय बालक का नदी में मिला शव, कुंभा गांव में बालक की मौत से मची सनसनी

Six Year Old Boy Found Dead: यवतमाल के मारेगांव तहसील के कुंभा गांव से लापता छह वर्षीय चेतन चांदेकर का शव गदाजी बोरी के पास नदी पुलिया के नीचे मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
yavatmal maregaon missing six year old boy body found river
यवतमाल में बालक का शव मिला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • यवतमाल जिले की मारेगांव तहसील के कुंभा गांव से छह वर्षीय चेतन उर्फ चिक्या चांदेकर लापता हो गया था।

  • बालक 21 अक्टूबर की शाम दुर्गा देवी मंडप के पास भोजन करने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।

  • परिजनों ने रातभर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Yavatmal Missing Boy: यवतमाल जिले के मारेगांव तहसील के कुंभा गांव में छह वर्षीय बालक के अचानक लापता होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कथित लापता बालक का शव गदाजी बोरी के पुलिया के नीचे नदी के पानी में गुरुवार की शाम पांच बजे मिला।

मिली जानकारी के अनुसार कुंभा गांव में रहनेवाला छह वर्षीय बालक चेतन उर्फ चिक्या मनोज चांदेकर 21 अक्टूबर की शाम साढे पांच बजे के क व करीब दुर्गा देवी के मंडप के पास भोजन करने गया था। दुर्गा देवी मंडप से भोजन करने के बाद वह घर नहीं लौटा था।

रातभर की तलाश

परिजनों ने रातभर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए मारेगांव पुलिस ने श्वान दल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बड़ा दल बालक की तलाश में जुट गया। शिकायत के अनुसार, 21 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे मनोज चांदेकर मजदूरी का काम करके घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्हें बेटा चेतन दिखाई नहीं दिया।

yavatmal maregaon missing six year old boy body found river
नवजात बच्ची का साढ़े 3 लाख में सौदा, अमरावती में अस्पताल सील, डॉक्टर गिरफ्तार, भोजने दंपति फरार

दुर्गा देवी मंडप के पास भोजन करने गया था बालक

उन्होंने पत्नी और छोटी बेटी से उसके बारे में पूछताछ की। इस दौरान बेटी ने बताया कि वे पड़ोस में स्थित दुर्गा देवी के मंडप के पास भोजन करने गए थे। चेतन वहीं रुक गया था और अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। यह श्वान दल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया। बालक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद मारेगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

yavatmal maregaon missing six year old boy body found river
नागपुर में कैसे हुई श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी? 250 CCTV खंगालकर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल, यूं हुआ पर्दाफाश

श्वान दल की मदद से पुलिस ने शुरू की जांच

बालक की तलाश के लिए पुलिस ने श्वान दल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया। घटनास्थल पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुरेश दलवी, मारेगांव के थानेदार सागर दानडे तथा वणी की स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों सहित पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया था। हालांकि गुरुवार की शाम साढे पांच बजे के करीब कुंभा गांव से कुछ ही दूरी पर वडकी मार्ग के गदाजी बोरी गांव के समीप नदी पुल के नीचे पानी में बालक का शव मिलने से सनसनी मच गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com