Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Yavatmal Mahur Rail Line: सांसद प्रतिभा धानोरकर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर यवतमाल-आर्णी-हिवरा-माहूर-किनवट नई रेल लाइन परियोजना को जल्द प्रशासनिक मंजूरी की मांग की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 29, 2026 | 02:04 PM

यवतमाल माहूर रेल लाइन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया))

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Arni Hiwra Mahur Kinwat Rail Project: विदर्भ और मराठवाड़ा के बीच वर्षों से प्रस्तावित यवतमाल-आर्णी-हिवरा-माहूर-किनवट नई रेल लाइन को गति देने के लिए सांसद प्रतिभा धानोरकर ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र प्रशासनिक मंजूरी देने तथा आगामी रेल बजट में पर्याप्त निधि उपलब्ध कराने की जोरदार मांग की।

रेल मंत्री ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। सांसद धानोरकर ने रेल मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यवतमाल, आर्णी, हिवरा, माहूर और किनवट क्षेत्र के लाखों नागरिक आज भी रेल सुविधा से वंचित हैं। इस कारण किसानों को अपनी कृषि उपज समय पर बड़े बाजारों तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवहन लागत बढ़ने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और क्षेत्र के विकास की रफ्तार भी प्रभावित होती है।

नई रेल लाइन से किसानों

उन्होंने बताया कि नई रेल लाइन शुरू होने से किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होंगे, माल ढुलाई आसान और सस्ती होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। वहीं छात्रों और युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार, व्यापार और उद्योग के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

जालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश

अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन

ये भी पढ़े: Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई

छात्रों और श्रद्धालुओं को होगा बड़ा लाभ

सांसद ने अपने ज्ञापन में धार्मिक पर्यटन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि माहूर महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल मां रेणुका देवी मंदिर तथा भगवान दत्तात्रेय के प्रसिद्ध धाम के कारण देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रेल संपर्क नहीं होने से उन्हें लंबी और कठिन सड़क यात्रा करनी पड़ती है। नई रेल लाइन बनने से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा।

सभी प्रक्रियाएं युद्ध स्तर पर पूरी कराएं

सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्रालय से आग्रह किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का तकनीकी सर्वेक्षण, प्रशासनिक स्वीकृति और अन्य सभी आवश्यक प्रक्रियाएं युद्धस्तर पर पूरी कर इसे आगामी रेल बजट और विकास योजनाओं में शामिल किया जाए, ताकि वर्षों से लंबित यह बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना जल्द धरातल पर उतर सके और विदर्भ-मराठवाड़ा के विकास की नई इबारत लिखी जा सके।

Yavatmal mahur kinwat new rail line pratibha dhanorkar demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 02:04 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Indian Railway
  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.