Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई

Fake Ration Cards: अमरावती जिले में मिशन सुधार अभियान के तहत 12,275 फर्जी, अपात्र, मृत और निष्क्रिय राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। अब तक 15,569 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
amravati fake ration cards cancelled mission sudhar
अमरावती राशन कार्ड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Ration Card: शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन सुधार अभियान के तहत अमरावती जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सत्यापन के दौरान 12,275 अपात्र, फर्जी, मृत, स्थानांतरित एवं निष्क्रिय राशन कार्डधारकों के नाम राशन सूची से हटा दिए गए हैं और उनका खाद्यान्न वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

सिर्फ 3,296 पाए गए पात्रजिला आपूर्ति विभाग को जांच के लिए 41,130 संदिग्ध राशन कार्ड फ्लैग्ड आरसी प्राप्त हुए थे। इनमें से अब तक 15,569 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है। जांच में केवल 3,296 लाभार्थी पात्र पाए गए, जबकि 12,275 लाभार्थी अपात्र निकले। सबसे चौंकाने वाली स्थिति अमरावती शहर और महानगरपालिका क्षेत्र में सामने आई। यहां प्राप्त 12,306 संदिग्ध राशन कार्डों में से 4,125 की जांच की गई, जिसमें 4,092 लाभार्थी अपात्र पाए गए, जबकि केवल 70 लाभार्थी ही पात्र निकले।

12 हजार से अधिक अपात्र लाभार्थी बाहर

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थी सामने आए हैं। अचलपुर 1,249, चांदूर बाजार 1,137 और धारणी 901 तहसीलों में सबसे अधिक अपात्र राशन कार्डधारक पाए गए हैं। फिलहाल जिले में 25,561 संदिग्ध राशन कार्डों का सत्यापन अभी बाकी है, जिसे आने वाले दिनों में तेजी से पूरा किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान से फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी, कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा और खाद्यान्न का लाभ वास्तविक पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेगा।

अपात्र घोषित किए जाने के प्रमुख कारण

जिला आपूर्ति अधिकारी प्रज्वल पाथरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 44,000 तथा शहरी क्षेत्र में 59,000 से अधिक होना। परिवार के पास चारपहिया वाहन होना। परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी होना।

दोहरी प्रविष्टि, मृत व्यक्तियों के नाम, स्थानांतरित लाभार्थी या वर्षों से निष्क्रिय राशन कार्ड. 25,561 राशन कार्डों का सत्यापन भी जल्द जिले में संदिग्ध राशन कार्डों का पारदर्शी सत्यापन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अपात्र लाभार्थियों को हटाकर वास्तविक जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाना है। शेष 25,561 राशन कार्डों का सत्यापन भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com