अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Rajapeth Flyover Accident: अमरावती के राजापेठ-बडनेरा फ्लाईओवर पर गिट्टी से भरे टिप्पर की चपेट में आने से मौसी-भांजी समेत दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
अमरावती सड़क हादसा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Road Accident: अमरावती शहर के राजापेठ से बडनेरा की ओर जाने वाले व्यस्त उड़ानपुल पर मंगलवार की शाम 4।30 बजे रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। गिट्टी से भरे टिप्पर ने मोपेड सवार दो महिलाओं को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर पर मजबूत हेलमेट पहने होने के बावजूद दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
मृतक की पहचान गौरी प्रमोदराव धर्माले (27, बोरगांव धर्माले) और हर्षा आदेशराव गावंडे (38, भटवाड़ी, गोपाल नगर, सूतगिरणी रोड, अमरावती) के रूप में हुई है। रिश्ते में दोनों मौसी-भांजी बताई जा रही हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जैसे ही दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिली, बड़ी संख्या में रिश्तेदार और नागरिक अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों के चीखने-चिल्लाने और रोने से माहौल बेहद गमगीन हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
गडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे – की कानूनी कार्रवाई शुरू की है। न अस्पताल पहुंचे महापौर घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में महापौर श्रीचंद तेजवानी, अविनाश माडर्डीकर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। व उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरीदारी कर लौट रही थीं घर
पुलिस सूत्रों के अनुसार गौरी धर्माले विद्याभारती कॉलेज में एम। कॉम। की छात्रा थी। मंगलवार को वह अपने गांव बोरगांव से अमरावती स्थित अपनी मौसी हर्षा गावडे के घर आई हुई थी। शाम के वक्त दोनों मौसी-भांजी बाजार से खरीदारी करने निकली थी। खरीदारी निपटाने के बाद दोनों मोपेड (क्र। एमएच 27 / ईबी 9787 से वापस घर लौट रही थीं।
जैसे ही उनकी मोपेड राजापेठ से बडनेरा की ओर जाने वाले फ्लाइओवर पर चढ़ रही थी, तभी पीछे से आ रहे गिट्टी से लदे भारी-भरकम टिप्पर ने उन्हें अपनी बपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरी और टिपर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
ये भी पढ़े: Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
बिना नंबर का था हत्यारा टिप्पर!
बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला टिपर भी बडनेरा की दिशा में ही जा रहा था और उसमें गिट्टी भरी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त टिपर पर कोई नंबर प्लेट भी अंकित नहीं था। इतने वजनी और बेकाबू वाहन की चपेट में आने से दोनों महिलाओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
हेलमेट भी टूटकर चकनाचूर, नहीं बच सकी जान
शहर में प्रशासन द्वारा हेलमेट की सख्ती को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और दोनों महिलाओं ने सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सिर पर हेलमेट भी पहन रखा था। लेकिन भारी टिपर के पहियों के कारण मजबूत हेलमेट भी टूटकर बिखर गया। सिर पर आई गंभीर और प्राणघातक चोटों के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री और बेलगाम रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
