Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन

Maharashtra Cyber Cell: महाराष्ट्र साइबर सेल ने जंतर-मंतर विरोध पर फर्जी खबरें फैलाने वाले 500 से अधिक प्रोफाइल चिन्हित किए। जांच में 86 पाकिस्तानी APT समूहों की भूमिका आई सामने।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 01:34 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Cyber Cell Fake Social Media Profiles: महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने जंतर-मंतर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान और उसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें, गलत जानकारी तथा राष्ट्रविरोधी सामग्री फैलाने वाले 500 से अधिक सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहचान की है। साइबर एजेंसी की जांच में इन गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन भी उजागर हुआ है।

विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए गलत सूचना फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने की साजिश में शामिल सभी संदिग्धों व व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया के जरिए विदेशों से भड़काई गई हिंसा

  • महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों की चार दिवसीय जांच के दौरान 500 से अधिक ऐसे संदिग्ध खाते सामने आए, जिनका इस्तेमाल देश भर में अशांति और अफवाहें फैलाने के उद्देश्य से किया गया।
  • साइबर सेल के अनुसार, इनमें से 429 पोस्ट भारत के भीतर से ही किए गए थे, जिनमें से अधिकांश का संबंध महाराष्ट्र से था।
  • संचालित खातों से किए गए थे, जिनका मकसद देश में हिंसा भड़काना और भ्रामक जानकारी फैलाना था।
  • जांच में सामने आया कि कई भ्रामक पोस्ट कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल्स का उपयोग करके तैयार किए गए थे, ताकि सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा सके। जांच के दौरान साइबर टीम ने पाकिस्तान स्थित 86 ‘एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट’ (एपीटी) समूहों की भी पहचान की है, जो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से जुड़ी फर्जी और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने में शामिल थे।

ये भी पढे़ं:- Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा

सम्बंधित ख़बरें

गडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’

Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह

Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा

Wardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ

‘PM ने दिया इस्तीफा’ जैसे झूठे दावे फैलाए

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठे दावों में से एक इंस्टाग्राम पोस्ट पाकिस्तान से संचालित अकाउंट से किया गया था, जिसमें जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों की मौत होने का फर्जी दावा किया गया था, वहीं, एक अन्य भ्रामक पोस्ट में यह झूठा दावा – किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दे दिया

अतिरिक्त महानिदेशक यशस्वी यादव ने बाताया की महाराष्ट्र साइबर विभाग ने राष्ट्रविरोधी और भ्रामक सामग्री फैलाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और समन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमारी जांच मुख्य रूप से प्रदर्शन वाले दिन और उसके बाद के दो दिनों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर केंद्रित थी, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री वाले कुल चार दिनों का डेटा शामिल है।

Maharashtra cyber cell identifies 500 fake profiles pakistan connection jantar mantar protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 01:34 PM

Topics:  

  • Cyber Crime
  • Cyber Fraud
  • Maharashtra News
  • Mumbai Cyber Cell
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.