Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्कूल के भीतर सोती मिलीं प्रधानाध्यापिका, नेर के खंडाला स्कूल में विवाद, अभिभावकों ने स्कूल में लगाया ताला

Khandala ZP School Yavatmal: यवतमाल जिले के नेर तहसील स्थित खंडाला जिला परिषद स्कूल में प्रधानाध्यापिका पर स्कूल समय के दौरान लापरवाही के आरोप लगने के बाद अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 19, 2026 | 03:11 PM

यवतमाल स्कूल विवाद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal School Controversy: यवतमाल जिले के नेर तहसील के खंडाला स्थित जिला परिषद स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल समय के दौरान प्रधानाध्यापिका अस्त-व्यस्त हालत में सोती हुई मिलीं, जबकि उनके पति, जो स्कूल के कर्मचारी नहीं हैं, कथित रूप से शराब के नशे में प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठकर अभिभावकों से अभद्र व्यवहार और धमकाने लगे। घटना से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और संबंधित शिक्षिका के तत्काल तबादले की मांग की।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर वासुदेव ढोके ने इस संबंध में समूह शिक्षाधिकारी मंगेश देशपांडे को लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, अध्यक्ष का पुत्र स्कूल से घर लौटने के बाद बोला कि मैडम स्कूल में सो रही हैं। इसके बाद सुधीर ढोके स्कूल पहुंचे तो उन्होंने प्रधानाध्यापिका को सोते हुए देखा। आरोप है कि उसी दौरान उनके पति, जो शिक्षक नहीं हैं, प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठे थे और शराब के नशे में अभिभावकों के साथ बदसलूकी कर रहे थे।

अभिभावकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षिका के पदभार संभालने के बाद पहली से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और स्कूल की छात्र संख्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का नाम इस स्कूल से कटवाकर नेर की अन्य स्कूलों में दाखिला करा दिया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका नियमित समय पर स्कूल नहीं आतीं और सवाल पूछने वालों को धमकाती हैं। साथ ही, चुनाव से संबंधित एसआईआर कार्य की जिम्मेदारी भी उन्होंने नहीं निभाई। घटना की सूचना मिलने पर वटफली केंद्र प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। हालांकि, तब तक संबंधित शिक्षिका अपने पति के साथ वहां से जा चुकी थीं।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल

Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती

महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना

BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई

ये भी पढ़े: धामणगांव में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण, 600 से अधिक छात्राएं शामिल

तबादला किया, आगे कार्रवाई का प्रस्ताव भेजेंगे: अधिकारी

समूह शिक्षाधिकारी मंगेश देशपांडे ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को संबंधित शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके पहले उनका अस्थायी तबादला कर दिया गया है। घटना के समय स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर ढोके सहित वासुदेव लोखंडे, नाना अंबाडरे, मिलिंद गेडाम, भास्कर ब्राह्मणे, केशव गजघाटे, प्रफुल गायकवाड, कल्पना लोखंडे, कल्पना अंबाडरे, नीलिमा गायकवाड, ज्योति अंबाडरे, मनीषा गजघाटे समेत अनेक अभिभावक मौजूद थे।

Yavatmal khandala zp school headmistress controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 03:11 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • School Teachers
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.