महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
OBC Janata Party: ओबीसी आंदोलन के नेता लक्ष्मण हाके ने 'OBC जनता पार्टी' की घोषणा की। उन्होंने BJP पर OBC मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया और फुले,शाहू,आंबेडकर विचारधारा पर राजनीति करने की बात कही।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
लक्ष्मण हाके (सोर्सः सोशल मीडिया)
Laxman Hake Launches OBC Janata Party: महाराष्ट्र में ओबीसी आंदोलन के प्रमुख चेहरा माने जानेवाले प्रोफेसर लक्ष्मण हाके ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया दांव खेलते हुए ‘ओबीसी जनता पार्टी’ के गठन की घोषणा की है।
बारामती में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस नई पार्टी का आधिकारिक ऐलान किया और सीधे स्थापित नेताओं को चुनौती दी।लक्ष्मण हाके ने राज्य की मुख्य सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ओबीसी को भारतीय जनता पार्टी का डीएनए बताया जाता था, लेकिन आज की बीजेपी का डीएनए बदल चुका है।
उन्होंने दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के दौर की बीजेपी और आज की तोड़-फोड़ करने वाली बीजेपी में बड़ा अंतर बताया। उन्होंने सरकारी नौकरियों को निजी कंपनियों के हवाले करने को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में बारिश की बेरुखी से खरीफ संकट में, 67 हजार हेक्टेयर में अब भी बुआई बाकी
Gadchiroli News: बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा, गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
गड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
अमित शाह के भरोसे के बाद ही शिंदे गुट में आए, 6 बागी सांसदों के विलय पर संजय देशमुख का बड़ा खुलासा
मानसून सत्र में उपेक्षा का आरोप
हाके ने आरोप लगाया कि हालिया मानसून सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर 60 फीसदी ओबीसी समाज के मुद्दों की पूरी तरह अनदेखी की है, जिसकी वजह से वह इस नए विकल्प को चुनने को मजबूर हुए हैं। हाके ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में ओबीसी के आरक्षण और अधिकारों पर कोई सार्थक चर्चा नहीं की गई।
उन्होंने जाति वैधता प्रमाणपत्र (कास्ट वैलिडिटी) के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उनका आरोप है कि ओबीसी छात्रों को दस्तावेजों के लिए केवल चार दिन का समय मिलता है, जबकि अन्य लोगों को छह महीने की मोहलत दी जा रही है।
यह भी पढ़ेः- BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
बारामती से चुनावी बिगुल
बारामती से चुनाव लड़ने के सवाल पर हाके ने संकेत दिए कि वे आने वाले समय में चुनावों को सीधे प्रभावित करने वाली भूमिका निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नई पार्टी फुले, शाहू, बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों पर चलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य किसी को केवल विधायक या सांसद बनाना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा करना और आम ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ना है।
