-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Wani Coal Scam Cbi Investigation Fir Preparation
CBI रेड के 60 घंटे…कोयला घोटाले पर FIR की तैयारी, ‘रिजेक्ट’ बताकर बेचा करोड़ों टन कोयला?
- Written By: प्रिया जैस
Coal Scam CBI Investigation: वणी क्षेत्र में CBI की 60 घंटे की छापेमारी के बाद बड़े कोयला घोटाले में FIR दर्ज होने की तैयारी। हजारों करोड़ के घोटाले के संकेत मिल रहे है।

कोयला स्कैम (सौजन्य-IANS)
Power Plant Coal Scam: सबसे बड़े आर्थिक कोयला घोटालों का विस्फोट होने के संकेत मिल रहे हैं। CBI ने निलजई खदान, महामाया कोल वॉशरी, वेब्रिज, सब-एरिया कार्यालय और कुबेर के खजाने के लिये प्रसिद्ध घुग्घुस के वंदना ट्रांसपोर्ट से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की गई 60 घंटे की मैराथन कार्रवाई के बाद अब इस प्रकरण में FIR दर्ज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
जांच के प्राथमिक निष्कर्षों में हजारों करोड़ रुपये के कोयला घोटाले की परतें खुलती दिख रही हैं। वणी तहसील के पिंपलगांव और उसगांव में स्थित हिंद मिनरल्स की दो कोल वॉशरियां तथा घुग्घुस (माथारदेवी) में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी राजू अग्रवाल व अन्य भागीदारों की महामाया कोल वॉशरी लंबे समय से जांच के घेरे में है।
घटिया कोयले का सप्लाई
इन तीनों वॉशरियों को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न पावर प्लांट्स को उच्च गुणवत्ता का कोयला आपूर्ति करने के ठेके प्राप्त हैं। वणी (राजूर) रेलवे साइडिंग, विमला रेलवे साइडिंग (ताडाली) और राजुरा की पांढरपोहणी रेलवे साइडिंग के माध्यम से बड़े पैमाने पर कोयले की ढुलाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपुर यात्रा 2026: यवतमाल ST को 2.77 करोड़ की आय, 51 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर
Yavatmal Crime: यवतमाल में भूदान भूमि घोटाले की सुगबुगाहट, करोड़ों की जमीन बिक्री की होगी जांच
यवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का स्तर बढ़ा
यवतमाल का बूढ़ी का चिवड़ा बनाएगा विश्व रिकॉर्ड, 27 अक्टूबर को शेफ विष्णु मनोहर करेंगे मुफ्त वितरण
आरोप है कि कोल वॉशरी और प्राइवेट रेलवे सायडींग के जरिये दर्जेदार कोयले के नाम पर घटिया और निकृष्ट गुणवत्ता वाला कोयला पावर प्लांट्स को सप्लाई किया गया है। जबकि अच्छा कोयला खुले बाजार में खपाया गया है। महाजनको, एमपीजनको और केपीसीएल को अधिकारियों, निजी रेलवे साइडिंग संचालकों, कोल वॉशरियों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों की मिलीभगत से हजारों करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है।
लाखों मीट्रिक टन कोयले में हेराफेरी
वेकोलि के वणी क्षेत्र में स्थित निलजई कोयला खदान और महामाया कोल वॉशरी में कथित अनियमितताओं के बाद अब जांच की आंच एक दूसरी कोल वॉशरी तक पहुंचती नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2019 में महाराष्ट्र खनिज महामंडल को वणी क्षेत्र से कोयला आपूर्ति का ठेका दिया गया था। जांच में सामने आया है कि तय मानकों के विपरीत कोयले की मात्रा में हेराफेरी, तौल में गड़बड़ी और लाखों मीट्रिक टन कोयले के गुम होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें – 48 घंटे की CBI रेड से हिली कोयले की काली सल्तनत, महाघोटाले का हुआ भंडाफोड़, मगरमच्छों पर कसा शिकंजा
CBI टीम ने इन कोयला प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
CBI की 12 सदस्यीय विशेष टीम ने निलजई कोयला खदान, महामाया कोल वॉशरी, वेब्रिज, सब-एरिया कार्यालय और घुग्घुस की चर्चित वंदना ट्रांसपोर्ट से जुड़े कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की अनुमान है कि करीब 2.75 करोड़ टन से अधिक शुद्ध कोयला ‘रिजेक्ट’ बताकर खुले बाजार में खपाया गया। इस घोटाले की रकम हजारों करोड़ रुपये तक पहुंचने की चर्चा है। पूरे प्रकरण की आर्थिक व्याप्ति 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।
- नवभारत लाइव के लिए यवतमाल से सागर बोढे की रिपोर्ट
Wani coal scam cbi investigation fir preparation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Weather Update: प्रदेश में 2 दिन हल्की बारिश, 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, भारी बरसात का अलर्ट
Aug 04, 2026 | 10:20 AME20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
Aug 04, 2026 | 10:18 AMवर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
Aug 04, 2026 | 10:13 AMनवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
Aug 04, 2026 | 10:13 AMShare Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














