- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Pusad Ncp Ajit Pawar Faction Mass Resignation Before Local Elections
अजित पवार गुट में बगावत की लहर! पुसद में 43 नेताओं ने WhatsApp पर दिया इस्तीफा, मचा हड़कंप
Ajit Pawar NCP: अजित पवार गुट को यवतमाल में बड़ा झटका लगा है। पुसद में अजित पवार गुट को बड़ा झटका, 43 कार्यकर्ताओं ने पदों से इस्तीफा दे दिया। स्थानीय स्वराज चुनाव से पहले बढ़ी हलचल।
- Written By: प्रिया जैस

अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Yavatmal News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित) के जिला उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी के अल्पसंख्यक शहराध्यक्ष ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं के कट्टर समर्थक 43 कार्यकर्ताओं ने भी शहराध्यक्ष के समक्ष सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया। इस घटनाक्रम से पुसद शहर में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे ने राज्य मंत्री को बड़ा झटका दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के जिला उपाध्यक्ष पठान अमजद खान नजीर खान ने 27 अक्टूबर को पार्टी के जिलाध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा था, जबकि अल्पसंख्यक शहराध्यक्ष नन्हें खान चांद खान ने 30 अक्टूबर को अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा दिया।
व्हाट्सएप के माध्यम से सामूहिक इस्तीफा
इन दोनों के 43 समर्थकों ने पार्टी के शहराध्यक्ष मोहम्मद इरफान मोहम्मद फय्याज को व्हाट्सएप के माध्यम से सामूहिक इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देते समय जिला उपाध्यक्ष पठान अमजद खान ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए कहा कि अब पार्टी को पर्याप्त समय नहीं दे सकते, इसलिए वे पद और सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए जी-जान लगाकर काम किया था। इससे पहले वे सात वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय थे।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
मंत्री के करीबी कार्यकर्ता बने
ठेकेदार मंत्री के सबसे नजदीकी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब निर्माण विभाग और जिला परिषद के ठेकों के लिए मंत्री के पास सिफारिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – BJP से मिलीभगत, खतरे में लोकतंत्र, EC के खिलाफ़ भयंकर बवाल! MVA ने बिना परमिशन निकाला महामोर्चा
राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक सबके नेता
वे हर कार्यकता के साथ चलने वाले नेता है। सभी की राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक के पास अब जिम्मेदारियां बढ़ गई है। समस्याओं का समाधान करते हैं। वे पूरे समाज के नेता है, छोटे कारणों के लिए मंत्री हर जगह नहीं जा सकते, समयाभाव के कारण फोन पर बात न हो पाना स्वाभाविक है। उनके बारे में फैलाया जा रहा प्रचार निराधार है। 43 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की जानकारी मुझे अभी तक नहीं मिली है, जब मिलेगी तब देखा जाएगा।
– मो. इरफान मोहम्मद फैयाज, शहराध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट)
Pusad ncp ajit pawar faction mass resignation before local elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












