- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gondegaon Zila Parishad Circle Bjp Congress Direct Competition
गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल में होगी दमदार भिड़ंत, भाजपा और कांग्रेस में होगा सीधा मुकाबला
Maharashtra Local Body Elections: पूर्व में साटक जिला परिषद सर्कल के नाम से जानी जाने वाली यह सीट अब गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल के रूप में गठित की गई है।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर न्यूज
Parshivani: पूर्व में साटक जिला परिषद सर्कल के नाम से जानी जाने वाली यह सीट अब गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल के रूप में गठित की गई है। गठन के बाद से इस क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी का मिला-जुला प्रभाव देखा गया है। वर्ष 2020 के जिला परिषद चुनाव में इस सीट से भाजपा के व्यंकटेश कारेमोरे विजयी हुए थे।
नवगठित गोंडेगांव 10 जिला परिषद सर्कल को इस बार ओबीसी खुला प्रवर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें गोंडेगांव 19 पंचायत समिति सीट खुला प्रवर्ग में तथा बनपुरी 20 पंचायत समिति सीट ओबीसी प्रवर्ग में आरक्षित है। इस सर्कल में जूनी कामठी, गोंडेगांव, वराडा, बनपुरी, साटक समेत लगभग 22 गांवों का समावेश है। इस बार भी इस सर्कल में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
दयाराम भोयर टिकट के दावेदार
इस बार के चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से पारशिवनी तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दयाराम भोयर और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक दलाल टिकट के प्रमुख दावेदारों में हैं। दयाराम भोयर पहले भी कई बार टिकट की दावेदारी कर चुके हैं, जबकि अशोक दलाल का नाम पहली बार कांग्रेस की संभावित सूची में शामिल हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
दलाल की पत्नी मनीषा दलाल वर्तमान में गोंडेगांव ग्राम पंचायत की सरपंच हैं, जिससे उनकी दावेदारी को अतिरिक्त मजबूती मिल रही है। तो वहीं, भाजपा की ओर से पूर्व विधायक स्वर्गीय देवराव आसोले और पूर्व जिला परिषद सदस्य जीजा आसोले के पुत्र एड। गजानन आसोले का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आया है। हालांकि, अन्य नाम भी चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें – काश रियाज ने ‘ना’ कह दिया होता…मौत के मातम से दहला यवतमाल, बेटियों का शव देख पिता ने छोड़ी दुनिया
लोधी और कुनबी रहेंगे निर्णायक
गोंडेगांव सर्कल में कुनबी और लोधी समाज की संख्या सबसे अधिक है। यही वर्ग चुनावी परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। गोंडेगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र में हिंदी भाषी मतदाता भी प्रभावशाली संख्या में हैं, जबकि साटक और बनपुरी को छोड़कर बाकी गांवों में लोधी एवं कुनबी मतदाता बहुल हैं। क्षेत्र में मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है, जिससे उनका राजनीतिक प्रभाव सीमित रहेगा।
शिवसेना शिंदे गुट से कौन?
जहां भाजपा और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों ने मतदाता संपर्क अभियान शुरू कर दिया है, वहीं शिंदे सेना की ओर से अब तक कोई प्रमुख चेहरा सामने नहीं आया है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा और कांग्रेस किस जातीय समीकरण पर दांव लगाएंगी। मतदाताओं का अंतिम निर्णय किस ओर झुकेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। ज्ञात हो कि गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल से अब तक भाजपा के योगेश वाडीभस्मे, कल्पना चहांदे और व्यंकटेश कारेमोरे जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं।
Gondegaon zila parishad circle bjp congress direct competition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
May 06, 2026 | 06:07 PMSystem में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
May 06, 2026 | 06:06 PMMP सरकार की ऐतिहासिक सौगात, पुलिस-सेना भर्ती के लिए OBC युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग; साथ ही मिलेगा स्टाइपेंड
May 06, 2026 | 05:58 PMवर्ना अब तक दौड़ने लगती बुलेट ट्रेन.. देरी का ठीकरा, ठाकरे पर ! हर माह तैयार हो रहा 15 किमी ट्रैक
May 06, 2026 | 05:54 PMबंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
May 06, 2026 | 05:54 PMShani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
May 06, 2026 | 05:53 PMतमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा DMK से पुराना नाता, विजय की TVK के साथ मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
May 06, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM












