- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Pandharkawada Mangifata Petrol Pump Cash Bike Theft Highway 44 2026
मंगीफाटा में चोरों का आतंक: पेट्रोल पंप से 2 लाख नकद, 2 बाइक समेत 3.04 लाख का माल पार
- Written By: केतकी मोडक
Bike Theft: राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 44 पर स्थित मंगीफाटा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में पेट्रोल पंप से 2.04 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिलें और एक नागरिक के पैसे चोरी कर सनसनी फैला दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Bike Theft Gang Busted in Pandharkawada: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर स्थित मंगीफाटा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। शातिर चोरों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए वहां से भारी नकदी उड़ाई, परिसर से दो मोटरसाइकिलें चुराईं और घर में सो रहे एक व्यक्ति की जेब काटकर नकद राशि साफ कर दी। चोरों ने अलग-अलग वारदातों से कुल 3 लाख 4 हजार रुपये मूल्य के माल पर हाथ साफ किया है। मंगलवार सुबह जब इन घटनाओं का खुलासा हुआ, तो मंगीफाटा और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
पेट्रोल पंप का दराज तोड़कर उड़ाए 2 लाख 4 हजार रुपये
पांढरकवड़ा पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, चिखलधरा के निवासी नितेश विठ्ठलराव आडे (34) ने इस मामले में पांढरकवडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वे मंगीफाटा में स्थित भारत पेट्रोलियम के ‘श्री जगदंबा पेट्रोलियम’ पंप के संचालक हैं। दर्ज शिकायत के अनुसार, 2 जून की रात करीब 1.30 बजे से सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप के मुख्य कार्यालय में प्रवेश किया। चोरों ने कार्यालय के काउंटर का ड्रॉअर तोड़कर उसमें रखी 2 लाख 4 हजार रुपये की भारी-भरकम नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
कर्मचारी की पल्सर और एक अन्य होंडा शाइन बाइक भी चोरी
चोरों ने केवल नकद राशि पर ही संतोष नहीं किया, बल्कि पेट्रोल पंप पर नाइट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आकाश भीमराव आत्राम की एमएच-29 सीडी-4534 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी चुरा ली, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसी रात चोरों ने मंगीफाटा क्षेत्र में ही रहने वाले संजितकुमार अर्जुन राम के घर में भी सेंध लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर राशन घोटाला: 17 लाख का माल जब्त, पूर्व पार्षद कलीम कुरैशी समेत मुख्य आरोपी अब भी फरार
नागपुर में महंगाई के खिलाफ शरद पवार गुट का थाली बजाओ आंदोलन; गैस-पेट्रोल के दामों पर सरकार को घेरा
हंगामेदार होगा राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र, मुंबई में 22 जून से 10 जुलाई तक
मुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे
संजितकुमार अपने घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने चालाकी से उनकी पैंट की जेब काटकर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। इसके साथ ही चोरों ने पास के ही परिसर से दशरथ दादाजी राऊत की एमएच-34 बीके-7163 नंबर की होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल भी गायब कर दी, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है।
यह भी पढ़ें:- नितिन गडकरी करेंगे नागपुर के ‘ग्रीन महाअभियान’ का आगाज; सुयोगनगर से होगी 5 लाख पौधे लगाने की शुरुआत
करंजी में जियो टॉवर की केबल चोरी करने का भी हुआ प्रयास
उसी रात मंगीफाटा से कुछ दूरी पर स्थित करंजी में रिलायंस जियो टॉवर परिसर में भी केबल चोरी का एक प्रयास किया गया। हालांकि, वहां ड्यूटी पर मौजूद सतर्क कर्मचारी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देख लिया, जिसके बाद पकड़ा जाने के डर से आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
इन सभी सिलसिलेवार घटनाओं के बाद पांढरकवडा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की तलाश के लिए जाल बिछाया है और आगे की गहन तकनीकी जांच पुलिस उपनिरीक्षक सचिन रघुपती द्वारा की जा रही है।
Pandharkawada mangifata petrol pump cash bike theft highway 44 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mysuru Fire Accident: मैसूर के रेस्तरां-बार में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत; सात झुलसे
Jun 15, 2026 | 10:11 PMशाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घायल; CCTV में कैद हुई घटना
Jun 15, 2026 | 10:10 PMबांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, अंकल ने ऐसे बचाई जान; वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
Jun 15, 2026 | 10:05 PMमुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
Jun 15, 2026 | 10:05 PMछत्रपति संभाजीनगर राशन घोटाला: 17 लाख का माल जब्त, पूर्व पार्षद कलीम कुरैशी समेत मुख्य आरोपी अब भी फरार
Jun 15, 2026 | 10:01 PMजयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PMSkanda Shashthi 2026: जून में कब है स्कंद षष्ठी व्रत? निःसंतान दंपतियों के लिए माना जाता है बेहद फलदायी
Jun 15, 2026 | 09:47 PMवीडियो गैलरी

अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:11 PM













