- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Ner Nagpur Yavatmal Dumping Ground Fire Pollution Negligence
नेर में ‘जहरीला’ धुआं: डंपिंग ग्राउंड की आग ने शहर का दम घोटा; नगर परिषद की लापरवाही आई सामने
Ner Dumping Ground Fire: नेर नगर परिषद के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग। जहरीले धुएं से नागरिकों का दम घुटा। कचरा प्रसंस्करण परियोजना और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
- Written By: प्रिया जैस

डंपिंग ग्राउंड में लगी आग (सौजन्य-नवभारत)
Municipal Council Negligence: नेर शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित नगर परिषद के कचरा डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार आधी रात को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर बड़ी मात्रा में जमा कचरा जलकर राख हो गया। आग से उठने वाला घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के नागरिकों, किसानों और सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
डंपिंग ग्राउंड में लंबे समय से बड़ी मात्रा में कचरा जमा था। अचानक कचरे में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से उठने वाले धुएं के कारण पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो गया। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। नप द्वारा शहर के बाहर कचरा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण किया गया है।
योजना पर उठे सवाल
कचरे के प्रसंस्करण के लिए यहां लाखों रुपये खर्च कर व्यवस्था तैयार की गई थी। साथ ही कचरे से खाद उत्पादन परियोजना शुरू करने की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन यह परियोजना अब तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण नप के खर्च और योजना पर सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सीटीपीएस ऐश डंपिंग पर ‘गैंगवार’! सायवन क्षेत्र में खूनी संघर्ष के बाद 6 नामजद और 11 अज्ञात पर केस दर्ज
भाजपा नेता भरत नागपाल हत्याकांड में 12 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार! विधानसभा में गूंजी CID जांच की मांग
WCL: 5 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, अब जेल की तैयारी! जानें कैसे एकोना खदान में चला ‘कोयला चोरी का खेल’
संपादकीय: राज्यसभा चुनाव के लिए सामाजिक समीकरण, महाराष्ट्र में आदिवासियों-धनगर समाज को साधने की BJP की रणनीति
घटना के बाद यह भी सामने आया कि डंपिंग ग्राउंड परिसर में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कूड़ाघर का मुख्य गेट टूटा हुआ है, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता है। नागरिकों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें – अकोला बना ‘आग का गोला’! मार्च के पहले हफ्ते में ही 39.5 डिग्री पारा; पूरे भारत में सबसे गर्म रहा जिला
इस घटना से नप प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। घटना के बाद नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस उपाय करने और मामले की जांच कराने की मांग की है।
रात के समय नहीं रहते सुरक्षा गार्ड
इस संबंध में नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी भूषण चव्हाण ने बताया कि दिन के समय डंपिंग ग्राउंड पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है, लेकिन रात में गार्ड नहीं रहता। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। साथ ही अब तक तैयार हुई खाद का उपयोग डंपिंग ग्राउंड में बने गड्ढों को भरने के लिए किया गया है।
Ner nagpur yavatmal dumping ground fire pollution negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीटीपीएस ऐश डंपिंग पर ‘गैंगवार’! सायवन क्षेत्र में खूनी संघर्ष के बाद 6 नामजद और 11 अज्ञात पर केस दर्ज
Mar 06, 2026 | 12:33 PMगर्मियों में बार-बार गला सूखता है? सिर्फ पानी पीना काफी नहीं; इस एक ड्रिंक से रखें खुद को हाइड्रेटेड
Mar 06, 2026 | 12:30 PMक्या है एसएससी भर्ती का नया नियम फिक्स-फ्लोट? लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा असर, यहां समझें सबकुछ
Mar 06, 2026 | 12:26 PMभाजपा नेता भरत नागपाल हत्याकांड में 12 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार! विधानसभा में गूंजी CID जांच की मांग
Mar 06, 2026 | 12:23 PMनिशानेबाज: युद्ध की चुकानी पड़ रही कीमत, खिलाड़ियों पर आई मुसीबत
Mar 06, 2026 | 12:21 PMसऊदी प्रिंस सलमान की बड़ी अपील- ना करें कोई गलती, ‘दुश्मनी भूल’ गल्फ देशों को युद्ध से बचाने की कोशिश
Mar 06, 2026 | 12:20 PMगाड़ी पर लिखा 4X4X4 आखिर क्या बताता है? Force Gurkha और Thar का यह राज बहुत कम लोग जानते हैं
Mar 06, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM












