Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़े भवन में होगी मनोरोगियों की सेवा, नंददीप के नए सेवा केंद्र का कलश स्थापना समारोह संपन्न

Nandadeep Foundation Mental Health Center: यवतमाल में नंददीप फाउंडेशन के नए मानसिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र का भूमिपूजन और कलश स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न। जरूरतमंदों के पुनर्वास हेतु बड़ा कदम है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 02, 2025 | 06:00 PM

बड़े भवन में होगी मनोरोगियों की सेवा (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Social Service Initiative: बेघर, निराश्रित एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ जरूरतमंदों के पुनर्वास के उद्देश्य से कार्यरत नंददीप फाउंडेशन के नए सेवा केंद्र के निर्माण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बोथ–बोडन रोड स्थित साढ़े तीन एकड़ भूमि वाले विशाल परिसर में सेवा केंद्र का भूमिपूजन एवं कलश स्थापना समारोह अत्यंत श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

दानवीर हरीओम भूत द्वारा दान की गई इस भूमि पर नंददीप द्वारा “मानवता का नया भवन” निर्मित किया जा रहा है। आज हुए इस पूजन के साथ ही इस दिव्य निर्माण की आधिकारिक शुरुआत हुई है। दानदाता किसनराव काशीप्रसाद बोरले के मूल्यवान सहयोग से 20×50 फीट आकार वाले प्रथम महिला कक्ष का मजबूत निर्माण प्रारंभ हो गया है। निर्माण हेतु आवश्यक ईंट, लोहे और सीमेंट का पूरा खर्च भी उन्होंने स्वयं वहन किया है।

उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

स्थल पर 400 बोरी सीमेंट और पर्याप्त लोहे की सामग्री पहुंचाई गई। हॉल के पिलरों के निर्माण का पूरा व्यय भी किसनराव बोरले द्वारा वहन किया जाएगा। पूजन समारोह की संपूर्ण धार्मिक व्यवस्था और आयोजन की जिम्मेदारी हरीओम बाबूजी भूत ने स्वयं निभाई। उनके दानशील योगदान से नंददीप फाउंडेशन के नए सेवा केंद्र की शुरुआत अत्यंत भव्य और प्रेरणादायी बनी। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय

अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प

छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल

भूमिपूजन व कलश स्थापना

इस पुनीत कार्य की साक्षी बनने हेतु हरीओम बाबूजी भूत, किसनराव काशीप्रसाद बोरले, अनंत कौलगीकर, दत्तात्रय देशपांडे, संदीप शिंदे (संस्थापक, नंददीप फाउंडेशन), नंदिनी शिंदे (सह-संस्थापक), गौरी सायरे (बोटरे), राजूभाऊ आजनकर, कुमोद, ठेकेदार एवं निर्माण कर्मचारी उपस्थित रहे। भूमिपूजन व कलश स्थापना पूर्ण पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई।

ये भी पढ़े: बालापुर के 5 भाजपा पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाए गए, छह साल के लिए निष्कासित

नंददीप फाउंडेशन की ओर से आभार

जय गाडगेबाबा, नंददीप फाउंडेशन, यवतमाल की ओर से कहा गया कि नए सेवा केंद्र के निर्माण की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दानदाताओं, शुभचिंतकों, ग्रामस्थों एवं समर्थकों के सहयोग से ही संभव हो पाई है। फाउंडेशन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी मानवता की इस पवित्र सेवा हेतु और अधिक सहयोगी आगे आएंगे।

Nanddeep foundation new service center mental health yavatmal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 05:02 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.