Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल का सीरियल किलर फिर हुआ सक्रिय, माहूर में दो महिला मजदूरों की हत्या

Yavatmal Crime News: यवतमाल के सीरियल किलर सुरेश लिंगरवार ने फिर दो महिला मजदूरों की हत्या की। माहूर तहसील में कपास चुन रहीं महिलाओं की गला दबाकर हत्या कर आभूषण लुटे।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 23, 2025 | 03:21 PM

गिरफ्तार आरोपी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Mahur Double Murder Case: खेत में मेहनत कर रही महिला मजदूरों पर नजर रखना, उन्हें पीटना और उनके आभूषण छीनना, अगर महिलाएं विरोध करतीं तो उन्हें मार देना… यह हत्या का पैटर्न तीन साल पहले यवतमाल जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। इन हत्याओं के पीछे एक ही ‘सीरियल किलर’ सामने आया था। अब उसी हत्यारे ने माहूर तहसील में दो महिलाओं की हत्या कर दी है।

यवतमाल जिले से सटा माहूर तहसील के पाचुंदा क्षेत्र में कपास चुन रही दो महिलाओं का गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह घटना 20 नवंबर की दोपहर को हुई, लेकिन खेत में कोई और न होने के कारण यह घटना देर शाम तक सामने आई। मृतक महिलाएं अंतकला आढागले (55) और अनुसयाबाई आढागले (50) हैं।

पुलिस ने दो हत्यारों को किया गिरफ्तार

हत्यारों ने आभूषण लूट लिए। माहुर पुलिस ने ठंडे दिमाग से मामले की जांच कर दो हत्यारों को गिरफ्तार किया। आरोपी सुरेश लिंगरवार यवतमाल के आर्णी तहसील के सदोबा सावली का रहनेवाला है, जबकि उसका साथी गजानन येरजवार माहुर का निवासी है।

सुरेश लिंगरवार यह गंगाजीनगर सेलू (करंजी) तहसील माहूर में अपने रिश्तेदार के खेत के गोठे में छिपा था। वहां से नांदेड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरे आरोपी गजानन येरजवार को भी गंगाजी नगर सेलू से हिरासत में लिया गया। दोनों ने हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक दोपहिया, दो मोबाइल जब्त किए।

मजदूर महिलाओं को ही बनाता था टारगेट

विशेष बात यह है कि दत्ता ने तीन साल पहले यवतमाल जिले में इसी तरह की घटनाएं की थीं। घाटंजी तहसील के शिरोली क्षेत्र में खेत में काम कर रही एक महिला की हत्या की थी। इसके अलावा मुकुटबन, पाटण और आदिलाबाद क्षेत्रों में भी उसने इसी तरह की घटनाएं की थीं। लेकिन खेत में काम करने वाली महिला को कोई क्यों मारेगा? यह सवाल पुलिस के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण था।

यह भी पढ़ें:- ताड़ोबा के जंगल फिर होंगे हरे-भरे, महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च किया 100 करोड़ का रिवाइल्डिंग प्रोजेक्ट

दोपहर में खेत के आसपास कोई न होने के कारण आरोपी तक पहुंचना मुश्किल हो गया। हालांकि शिरोली में हुई हत्या के बाद पुलिस ने उसका पता लगाया और दत्ता को तेलंगाना से गिरफ्तार किया। अब वही आरोपी घाटंजी-आर्णी तहसील से सटा माहुर तहसील में डबल मर्डर करने के बाद अपने हत्या के ‘पैटर्न’ को उजागर कर रहा है।

फसल के बीच छुपकर करता था हमला

खेत में उगी फसल में इंसान आसानी से नजर नहीं आता। मजदूर महिलाएं गरीब होती हैं, लेकिन उनके गले में मंगलसूत्र या किसी न किसी आभूषण जरूर होता है। इसी स्थिति का फायदा उठाकर दत्ता लिंगलवार दोपहर में खेत में जाकर महिला मजदूर के आभूषण छीनता था।

महिला अगर विरोध करती तो उसके मुंह में मिट्टी भर दी जाती और फिर गला दबाकर हत्या कर दी जाती। यही तरीका उसने शिरोली में अपनाया था। अब माहूर में भी इसी तरह की हत्या हुई है। इस घटना ने तीन साल पहले घाटंजी और झरी तहसील को हिला दिया था और अब यह माहूर तहसील तक फैल गई है।

Mahur double murder yavatmal serial killer suresh lingarwar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 03:21 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

सम्बंधित ख़बरें

1

अकोला में आवारा श्वानों का संकट, निर्बीजकरण का काम ठप, मनपा ने ठेकेदार को दिया अल्टीमेटम

2

बागी माने गए-लेकिन राह अभी भी आसान नहीं, मतदान के लिए बचा कम समय, सभी दलों के लिए चुनौती

3

महाराष्ट्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, ग्रामपंचायत कर एकसाथ भरने पर मिलेगी 50% की छूट

4

कांग्रेस बनाम एनडीए नेताओं की जुबानी जंग, काले झंडे से शुरू विवाद से अमरावती की राजनीति हुई गरम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.