Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फुटबॉल खेलने के विवाद में फायरिंग,1 व्यक्ति गंभीर घायल, पुलिस हिरासत में एक संदिग्ध

Firing: पुसद तालुका के वसंत नगर की चौथी गली में फुटबॉल खेलने के विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। गोलीबारी की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 09, 2025 | 09:05 PM

फुटबॉल खेलने के विवाद में फायरिंग (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal News: पुसद तालुका के वसंत नगर की चौथी गली में फुटबॉल खेलने के विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। गोलीबारी की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 8 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे हुई। वसंत नगर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

घायल का बेटा हसन खान अज़ीज़ खान (35, निवासी निसार टेलर मार्ग, गली नंबर 5, वसंत नगर) द्वारा दी गई शिकायत पर मुलतानवाड़ी तांडा निवासी शेख साहिल शेख वज़ीर ( 24 ), मोमिनपुरा (मुलतानवाड़ी) निवासी रियाज़ उर्फ़ रम्मू अहमद पठान ( 28), बेंडकीपुरा वसंत नगर निवासी मोहम्मद आवेश उर्फ़ टिंडा मोहम्मद नज़ीर (27 ) और सहारा पार्क निवासी जुनेद शेख रफ़ीक़ शेख ( 24) के खिलाफ 9 अगस्त को विभिन्न धाराओं में वसंत नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। गोलीबारी में अज़ीज़ खान फतेह खान (52, निवासी वसंत नगर) गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज एक अस्पताल में जारी है।

फुटबॉल खेलने को लेकर विवाद

वसंत नगर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता हसन खान के मौसेरे भाई और शेख साहिल के बीच फुटबॉल खेलने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद शेख साहिल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हसन खान के घर के सामने आकर बंदूक से कई फायर हवा में किए।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल कीटनाशक कांड की यादें ताजा: 63 मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार, घातक कीटनाशक बाजार में अब भी मौजूद

यवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश

उमरखेड़ के घरकुल लाभार्थियों की जीत: अब निर्माण के लिए मिलेगी 5 ब्रास मुफ्त रेत, प्रशासन ने जारी किया आदेश

यवतमाल में आपस में भिड़ी 2 सरकारी एजेंसियां, पहले बिजली काटी, फिर टैक्स के नाम पर दफ्तर कर दिया सील!

उसी समय अज़ीज़ खान सामने आ गए, जिससे एक गोली उन्हें लग गई। घायल को सबसे पहले पुसद के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी फरार हैं।

ये भी पढ़े: जलापूर्ति टैक्स की वसूली अत्यंत कम, 8 ग्रापं अधिकारियों की वेतनवृद्धि पर लग सकती है रोक

इलाके में तनावपूर्ण शांति

घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस की मौजूदगी से तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। वसंत नगर थाने में बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल का दौरा उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड़, शहर पुलिस थाने के थानेदार सेवानंद वानखड़े, सहायक पुलिस निरीक्षक पुंडगे और पुलिस उपनिरीक्षक आवलकर ने किया। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक पुंडगे कर रहे हैं।

आरोपियों पर थाने में आपराधिक मामले दर्ज

गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपी शेख साहिल के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। मोहम्मद आवेश के खिलाफ भी चार और जुनेद शेख के खिलाफ एक मामला दर्ज है. आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण इलाक़े में दबदबा और वर्चस्व दिखाने के लिए ही गोलीबारी की गई, ऐसी चर्चा जोर-शोर से चल रही है।

Firing in dispute over playing football 1 person seriously injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2025 | 09:05 PM

Topics:  

  • accused in the custody
  • Yavatmal
  • Yavatmal rural police action

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.