- Hindi News »
- Maharashtra »
- When Did Mahadev Land Developers Buy Properties In Nagpur High Court Seeks Answer
नागपुर में महादेव लैंड डेवलपर्स ने कब खरीदीं सम्पत्तियां, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
- Written By: शुभम सोनडवले

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ
नागपुर. महादेव लैंड डेवलपर्स को लेकर हाई कोर्ट में दायर कंपनी की याचिका पर सुनवाई के दौरान आयकर विभाग द्वारा हलफनामा दायर किया गया जिसमें महादेव लैंड डेवलपर्स के पूर्व निदेशक प्रमोद अग्रवाल की निजी सम्पत्ति का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस संदर्भ में जवाब तैयार होने तथा शीघ्र प्रभाव से दायर करने की जानकारी विभाग ने दी किंतु सुनवाई के दौरान कोर्ट की ओर से पूछे जाने पर अग्रवाल के वकील ने कहा कि वर्ष 2008 में कंपनी अवसायन में आ गई, जबकि सम्पत्तियों की खरीदी को लेकर पूछे जाने पर समय देने की गुहार लगाई गई। इसके बाद कोर्ट ने 2 सप्ताह में पूरा ब्योरा देने के आदेश अग्रवाल के वकील को दिए।
सुनवाई के दौरान सहायक सरकारी वकील की ओर से भी हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने के लिए समय देने की मांग की गई। हाई कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेटों को कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 456 के अनुसार कदम उठाने के आदेश दिए थे। अब सरकारी वकील को 2 सप्ताह का समय दिया गया।
बिना सीमांकन सम्पत्तियों की नीलामी कैसे?
सुनवाई के दौरान अवसायक (लिक्वीडेटर) की ओर से बताया गया कि सम्पत्तियों का सीमांकन करने के लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को एक पत्र लिखा गया है जिस पर आश्चर्य जताते हुए कोर्ट ने कहा कि आधिकारिक अवसायक अब सम्पत्तियों और भूखंडों का सीमांकन करने की मांग कर रहा है जिससे सवाल यह उठता है कि इन सम्पत्तियों को पहले कैसे नीलाम कर दिया गया, जबकि अवसायक स्वयं सम्पत्तियों के सीमांकन के संदर्भ में स्पष्ट नहीं था। कोर्ट ने कंपनी अधिनियंम की धारा 457 की उपधारा (2इ) का हवाला देते हुए कहा कि इसमें प्रावधान है कि आधिकारिक अवसायक उन सम्पत्तियों के निरीक्षण की अनुमति देगा जिनके संबंध में बोलियां आमंत्रित की गई थीं। सम्पत्ति का निरीक्षण केवल तभी किया जा सकता है कि जब सम्पत्तियों और भूखंडों का सीमांकन किया गया हो।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
नागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
यह भी पढ़ें: अजीबोगरीब! विभाग के अनुसार पिता और पुत्र की जाति अलग-अलग, HC का केंद्र सरकार को नोटिस
जिला मजिस्ट्रेटों को सम्पत्ति का ब्योरा नहीं
कोर्ट ने आदेश में कहा कि आधिकारिक अवसायक को सम्पत्तियों की नीलामी करते समय सावधान रहना चाहिए। आश्चर्यजनक यह भी है कि सम्पत्तियों के विवरण की जानकारी जिला मजिस्ट्रेटों को नहीं दिए जाने का खुलासा स्वयं अवसायक ने किया। अवसायक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आधिकारिक अवसायक द्वारा जिला मजिस्ट्रेटों के साथ पत्राचार करने में निरर्थक अभ्यास किया जा रहा है, इसीलिए आधिकारिक अवसायक को सम्पत्तियों का ब्योरा प्रस्तुत करना चाहिए। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेटों से उनका सीमांकन करने का अनुरोध करना चाहिए। वह इन विवरणों को एकत्र करने के लिए कंपनी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का सहारा ले सकती है। सुनवाई के दौरान प्रमोद अग्रवाल भी कोर्ट में उपस्थित था।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: किसी सीट पर कोई रिस्क नहीं, सभी पार्टियों की एक ही नीति
When did mahadev land developers buy properties in nagpur high court seeks answer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














