नागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर

Nagpur Class 11 Admission: नागपुर सहित राज्य में 11वीं प्रवेश प्रक्रिया शुरू है, लेकिन सीटें बढ़ने के बावजूद पंजीकरण की रफ्तार धीमी है। अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी अपेक्षा से कम आवेदन आए हैं।
Nagpur: Class 11 Seats Exceed 1 Lakh, But Registrations Stand at Just 22,000; Fear of Vacant Seats Looms
11वीं प्रवेश, केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया,(सोर्स: सौजन्य AI)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Centralized Admission Process: नागपुर केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया के तहत राज्य सहित नागपुर जिले में 11वीं कक्षा के प्रवेश शुरू हो चुके हैं। पिछले वर्ष 45 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रहने के बावजूद इस बार 11वीं की सीटों की संख्या बढ़ाकर एक लाख से अधिक कर दी गई हैं। इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन की रफ्तार धीमी है और इस वर्ष भी अपेक्षा के अनुरूप विद्यार्थियों ने पंजीकरण नहीं कराया है। पहले चरण में सोमवार को पंजीकरण की अंतिम तिथि तक लगभग 12 से 14 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन का भाग-1 और भाग-2 भरा है। 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू की गई थी।

8 मई को 10वीं का परिणाम घोषित होने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई लेकिन 25 मई तक केवल 20 से 22 हजार विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण किए जाने की जानकारी सामने आई है। पहले चरण के तहत पंजीकरण और आवेदन का भाग-1 व भाग 2 भरने की अंतिम तिथि 25 मई थी जिसे बढ़ा दिया है। 23 मई तक 10,291 विद्यार्थियों ने भाग-1 और 2 भरा था, जबकि अंतिम 2 दिनों में करीब 2 से वई हजार छात्रों की बढ़ोतरी हुई। तिथि बढ़ी, आज अंतिम दिन इस बीच शिक्षा संचालनालय (माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) ने 11वीं केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है।

प्रवेश पंजीकरण की तारीख बढ़ी, छात्रों को राहत

अब विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। औरंगाबाद खंडपीठ में दायर याचिका के संदर्भ में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली नियमित फेरी के तहत पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 26 मई को शाम 6 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिकृत जानकारी के लिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर संपर्क करने को कहा गया है।

पिछले वर्ष 41,000 से अधिक सीटें रहीं खाली

पिछले वर्ष जिले में 98,975 सीटें उपलब्ध थीं। इनमें से केवल 57,096 सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित हो पाया था, जबकि 41,879 सीटें खाली रह गई थीं। इन सीटों को भरने के लिए प्रवेश समिति को 4 मुख्य चरणों सहित कुल 12 चरण चलाने पड़े थे और प्रक्रिया नवंबर तक जारी रही थी। हर वर्ष की तरह इस बार भी कुछ चुनिंदा कॉलेजों को ही विद्यार्थियों की पहली पसंद माना जा रहा है।

विज्ञान संकाय की सीटों में बढ़ोतरी

इस वर्ष 11वीं के लिए कुल 1,00,455 सीटें उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष विज्ञान संकाय में 48,000 सीटें थीं जिनमें इस बार वृद्धि की गई है। इस वर्ष विज्ञान संकाय के लिए 51,000 से अधिक सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। जानकारी के अनुसार कुछ चुनिंदा कॉलेजों में अतिरिक्त टुकड़ियां (क्लासेस) भी बढ़ाई गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com