Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाशिम में दो गुटों के बीच सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर जमकर बवाल, हुई पत्थरबाजी और चलीं तलवारें

वाशिम जिले में गुरुवार रात दो गुटों के बीच सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामूली कहासुनी ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 21, 2025 | 11:56 AM

वाशिम में दो गुटों के बीच सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर जमकर बवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में गुरुवार रात दो गुटों के बीच सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामूली कहासुनी ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। तलवारों और लोहे की रॉड्स के साथ सड़कों पर दहशत फैलाई। इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों में तनाव का माहौल बना दिया। सूचना मिलते ही वाशिम सिटी पुलिस स्टेशन की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस अधिकारी नीलेश जाधव ने बताया कि वाशिम के व्यवहारे गली इलाके में विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर स्टेटस को लेकर हुई थी, जो बाद में पत्थरबाजी और हिंसा में बदल गई। पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए माहौल को शांत किया। दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

20 आरोपियों की पहचान, जांच जारी

पुलिस अधिकारी नीलेश जाधव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 20 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बाकी 10-15 अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारी जाधव ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

टोल प्लाजा पर जाल, 19 किमी पीछा, समृद्धि महामार्ग पर अवैध विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार

क्रांति चौक में हड़कंप: संजय केनेकर के कार्यालय में मिला संदिग्ध बैग, एयर गन बरामद

Nashik Crime: रिकॉर्ड पर दर्ज दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; 11 अपराधों का खुलासा

घोडेगांव में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत-एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक वाहनों या संपत्ति को नुकसान की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन अगर शिकायत मिलती है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

किसान अनुदान घोटाले में अब तक 21 अधिकारी निलंबित, 35 के खिलाफ विभागीय जांच

इलाके में तनावपूर्ण शांति

जाधव ने बताया कि हिंसक झड़प के बाद व्यवहारे गली और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस घटना का कारण युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करना बताया जा रहा है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Huge uproar between 2 groups in washim stones were pelted and swords were used

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 08:00 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharastra Police
  • Stone Pelting
  • Washim

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.