Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bhandara Narcotics Raid: भंडारा के सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स कंट्रोल टीम और साकोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 245 किलो गांजा जब्त किया गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 01, 2026 | 02:20 PM

Ganja Seizure (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Ganja Seizure: भंडारा जिले के राष्ट्रीयराजमार्ग स्थित सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल टीम और साकोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ओडिशा से नागपुर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे इस मादक पदार्थ को आयशर ट्रक में कैरेटों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वाहन की जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के नारकोटिक्स विभाग को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि – ओडिशा के संबलपुर से आयशर ट्रक (क्र।एमएच-40-सीडी-4548) के जरिए बड़ी मात्रा में गांजे की खेप नागपुर ले जाई जा रही है।

सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई

सूचना की पुष्टि होने के बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी सतीश ठाणेदार और महादेव आचरेकर के नेतृत्व में टीम ने साकोली पुलिस के सहयोग से सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर जाल बिछाया। सुबह करीब 10:30 बजे संदिग्ध ट्रक के टोल प्लाजा पहुंचते ही उसकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में रखी कैरेटों के नीचे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया 245 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

School Enrollment Festival: नागपुर संभाग के 23,000 स्कूल नए सत्र के लिए तैयार; शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों सराहा

पगडंडी मार्ग के लिए किसानों का अनशन जारी, मारेगांव तहसील कार्यालय के पास 15वें दिन भी धरना

वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण

जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी

अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक रामेश्वरी, नागपुर निवासी कमलेश किरणसिह बघेल (42) तथा क्लीनर हातुरणा, तहसील वरुड, जिला अमरावती निवासी प्रशांत श्रवण धुर्वे (22) को हिरासत में लिया गया, नारकोटिक्स विभाग ने आरोपियों, ट्रक और जब्त गांजे को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में आशका जताई जा रही है कि यह खेप किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है।

ये भी पढे़े: ‘वनवासी नहीं, आदिवासी हैं’ के नारों से गूंजा भंडारा, अमित शाह के बयान के विरोध में आदिवासी समाज का प्रदर्शन

ट्रक से करोड़ों का गांजा जब्त

नारकोटिक्स विभाग अब इस तस्करी के मुख्य सरगना, आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस सुनियोजित कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Bhandara 245 kg ganja seized sendurwafa toll plaza

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 02:20 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Drug Seized
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.