महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Ujjain Crime News: उज्जैन के महिदपुर में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटकर जूतों की माला पहनाई गई और गांव में घुमाया गया। पुलिस ने 11 आरोपियों पर केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार किया है।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
महिला को अर्धनग्न कर घुमाया (फोटो सोर्स- नवभारत)
Mahidpur Woman Assault Case: उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील अंतर्गत झारड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर एक 40 वर्षीय महिला के साथ उसके ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अमानवीय व्यवहार किया।
आरोप है कि महिला के बाल काट दिए गए, उसके साथ अभद्रता की गई, जूतों की माला पहनाई गई और उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ससुराल पक्ष के लोगों ने की हैवानियत
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता पिछले तीन-चार वर्षों से अपने दो बच्चों के साथ ससुराल से अलग रह रही थी। हाल ही में वह अपने बच्चों के अधिकार और पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए ससुराल पहुंची थी। इसी बात से नाराज होकर उसके पति, ससुर और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और अमानवीय कृत्य किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पीड़िता की शिकायत पर पति, ससुर समेत 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
उज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
उज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें : उज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस महिला के संपत्ति संबंधी अधिकारों की कानूनी प्रक्रिया में भी सहयोग करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
