-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- 21 Officer Suspended In Kisan Grant Scam Departmental Inquiry Against 35
किसान अनुदान घोटाले में अब तक 21 अधिकारी निलंबित, 35 के खिलाफ विभागीय जांच, सरकार को भेजी रिपोर्ट
- Written By: आंचल लोखंडे
जालना जिले में किसानों के लिए मंजूर अनुदान में बड़े घोटाले का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

किसान अनुदान घोटाले में अब तक 21 अधिकारी निलंबित। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
जालना: जालना जिले में किसानों के लिए मंजूर अनुदान में बड़े घोटाले का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को जिला प्रशासन ने 7 पटवारियों और 4 सहायक राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इससे पहले 10 पटवारियों को निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। अब तक घोटाले में शामिल कुल 21 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।
इस घोटाले में 35 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश की गई है। वहीं 5 तहसीलदारों और 6 नायब तहसीलदारों पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट राज्य शासन को भेज दी गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने दी।
42 करोड़ रुपये के अनुदान में फर्जीवाड़ा
यह घोटाला वर्ष 2022 से 2024 के बीच अति वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को वितरित किए गए सरकारी अनुदान की योजना में फर्जी नामों, डुप्लीकेट रिकॉर्ड और गैर-मौजूद भूमि पर किए गए भुगतान के जरिए सामने आया है। जांच में यह पाया गया कि कई मामलों में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो बार अनुदान लिया गया, कुछ मामलों में ऐसे किसानों को भी लाभ दे दिया गया जिनके नाम जमीन ही नहीं थी। शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इन गड़बड़ियों की पुष्टि की।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
35 हजार का स्मार्टफोन किया ऑर्डर, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश; अंदर मिला सिर्फ साबुन का टुकड़ा
नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
जांच रिपोर्ट और कार्रवाई
समिति की रिपोर्ट में दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों से लेखित स्पष्टीकरण मांगा गया था। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिले, तो कार्रवाई करते हुए पहले 10 और फिर गुरुवार को 11 कर्मचारियों को निलंबित किया गया।
महायुती की तस्वीर अधूरी, मुख्यमंत्री के स्वागत में लहराए 2 झंडे तीसरा गायब
निलंबित अधिकारी
जिन अधिकारियों को गुरुवार को निलंबित किया गया है, उनके नाम डी.जी. कुरेवाड (पटवारी – सो. पिंपलगांव), सचिन बागूल (पटवारी – डोमगांव), राजू शेख (पटवारी – तीर्थपुरी), एस.एस. कुलकर्णी (पटवारी – बाजी उम्रद), एस.एम. जारवाल (पटवारी – बोधलापुरी), डी.जी. चांदमारे (पटवारी – मूर्ती), ज्योति खर्जुले (मंडल अधिकारी – कुंभाझरी), आर.बी. माळी (सहायक राजस्व अधिकारी – मंठा), आशिष पैठणकर (सहायक राजस्व अधिकारी – घनसावंगी), सुशील जाधव (सहायक राजस्व अधिकारी – अंबड) और व्ही.डी. ससाने (सहायक राजस्व अधिकारी – घनसावंगी) इस प्रकार हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों पर भी जांच की आंच
जांच में अंबड और घनसावंगी तहसीलों के वर्तमान और पूर्व 5 तहसीलदारों और 6 नायब तहसीलदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, जिनके उत्तर प्राप्त होने के बाद जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब राज्य सरकार इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।
आगे दर्ज होंगे आपराधिक मामले?
जालना के जिल्हाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने बताया कि घोटाले में शामिल 35 पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। सूत्रों के अनुसार यदि जांच में आपराधिक साक्ष्य सामने आते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं। “घोटाले में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से की जा रही है। जरूरत पड़ी तो आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
21 officer suspended in kisan grant scam departmental inquiry against 35
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













