विकास के लिए केंद्र की योजनाओं पर जोर, निकाय चुनाव में भाजपा को सफल बनाएं : फडणवीस
Devendra Fadnavis In Washim: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाशिम में कहा कि केंद्र की विकास योजनाओं से शहरों में परिवर्तन आएगा। निकाय चुनाव में भाजपा को बहुमत देने की अपील क।
- Written By: आंचल लोखंडे
विकास के लिए केंद्र की योजनाओं पर जोर (सोजन्यः सोशल मीडिया)
Akola-Washim Nagar Parishad Election: केंद्र सरकार द्वारा शहरी विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लागू कर शहरों में परिवर्तन लाया जाएगा और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा करने पर जोर दिया जाएगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों ही जगह भाजपा की सरकार है, इसलिए जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भी भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाकर राज्य के विकास में योगदान देना आवश्यक है। यह विचार राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाशिम में आयोजित चुनाव प्रचार सभा में व्यक्त किए।
इस अवसर पर विधायक शाम खोडे, बाबुसिंह महाराज, राजू पाटिल राजे, पूर्व विधायक एड. विजय जाधव मंच पर उपस्थित थे। फडणवीस ने कहा कि नगर परिषदें केवल सत्ता तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र तक पहुँचाई जाएँगी। अटल अमृत योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
कृषि आधारित परियोजनाएं शुरू करेंगे
उन्होंने बताया कि इस परियोजना का नाम दूसरी सूची में शामिल है और आने वाले 4 से 6 महीनों में निविदा प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास होगा। साथ ही, कृषि आधारित परियोजनाओं की शुरुआत का भी आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पोलियो उन्मूलन में रोटरी का योगदान सर्वोच्च, रोटरी क्लब ऑफ अकोला अग्रोसिटी का पदग्रहण समारोह संपन्न
Washim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Washim News: लेह-लद्दाख में सेना के वाहन से टक्कर, वाशिम के दो युवा वकीलों की मौके पर मौत
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर खूनी खेल; पत्नी की हत्या के बाद कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा हत्यारा पति
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनिल केंदले ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यह केवल चुनाव सभा नहीं, बल्कि वाशिम के भविष्य के स्वर्णकाल और महाराष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान का संकल्प है। कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे ने की तथा संचालन जया इंगोले ने किया।
वाशिमच्या परिवर्तनाचा संकल्प… नीतीही, निधीही आणि नियतही! वाशिम जिल्ह्यातील नगर परिषदांच्या आणि नगर पंचायतीचे नगराध्यक्ष पदाचे भाजपा उमेदवार व सर्व नगरसेवक पदाचे उमेदवार यांच्या प्रचारार्थ, आज वाशिम येथे आयोजित ‘जाहीर सभे’मध्ये उपस्थित राहून जनसमुदायाला संबोधित केले. आमच्याकडे… https://t.co/ZBH5nbIbIi pic.twitter.com/4csqqUmuGn — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 28, 2025
लाड़ली बहन योजना बंद नहीं होगी
फडणवीस ने स्पष्ट किया कि लाड़ली बहन योजना बंद नहीं होगी। किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की योजना भी राज्य सरकार ने तैयार की है। इसी तरह जहाँ अतिक्रमण है, उसे नियमित करते हुए मालिकाना हक दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: ‘दोनों NCP साथ लड़ी तो दे दूंगा इस्तीफा’, शरद पवार गुट के पुणे शहर अध्यक्ष ने दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि झोपड़पट्टी मुक्त योजना का अर्थ झोपड़पट्टी हटाना नहीं, बल्कि वहाँ रहने वालों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाशिम में कहा कि केंद्र की विकास योजनाओं से शहरों में परिवर्तन आएगा। निकाय चुनाव में भाजपा को बहुमत देने की अपील।की पानी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले को नदी जोड़ परियोजना में शामिल किया जाएगा।
