पोलियो उन्मूलन में रोटरी का योगदान सर्वोच्च, रोटरी क्लब ऑफ अकोला अग्रोसिटी का पदग्रहण समारोह संपन्न
Rotary Club Akola: रोटरी क्लब ऑफ अकोला अग्रोसिटी के वर्ष 2026-27 के पदग्रहण समारोह में आगामी प्रांतपाल किशोर राठी ने पोलियो उन्मूलन में रोटरी के योगदान को सर्वोच्च बताया।
रोटरी क्लब ऑफ अकोला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Rotary Club Of Akola Agrocity: रोटरी क्लब केवल परियोजनाएं संचालित करने वाला संगठन नहीं, बल्कि भाईचारे, संवाद और सेवा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है। वैश्विक स्तर पर पोलियो उन्मूलन में रोटरी का योगदान सर्वोच्च रहा है।
प्रत्येक रोटेरियन को समाज सेवा का प्रहरी बनकर रोटरी के नाम को और ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए। यह विचार रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030 के आगामी प्रांतपाल किशोर राठी ने व्यक्त किए। समाज सेवा में सक्रिय रोटरी क्लब ऑफ अकोला अग्रोसिटी का पदग्रहण समारोह स्थानीय सेंट्रल प्लाजा सभागृह में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
समाज सेवा को नई गति देने का आह्वान
यह समारोह रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030 के आगामी प्रांतपाल किशोर राठी तथा एडीजी आनंद चांडक की प्रमुख उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा तन्वी घोगरे और अक्षरा पाटिल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद वर्ष 202627 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष एड. संतोष पाटिल ने निवर्तमान अध्यक्ष शशांक जोशी से तथा नवनियुक्त सचिव रविंद्र शिंदे ने निवर्तमान सचिव संगीता चौधरी से पदभार ग्रहण किया।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
कलेक्टर दफ्तर जब्त! कुर्सी कुर्क होने के डर से बंद रहा छत्रपति संभाजीनगर DM का कक्ष, जानें क्या है पूरा मामला
ठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस
रोटरी क्लब अकोला अग्रोसिटी का पदग्रहण समारोह आयोजित
निवर्तमान अध्यक्ष एवं सचिव ने गत वर्ष की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि नवाध्यक्ष एड.संतोष पाटिल ने आगामी सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा रखते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। आधिकारिक शपथ ग्रहण के साथ पदग्रहण समारोह हुआ।
नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
वर्ष 202627 की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष एड। संतोष पाटिल, सचिव रविंद्र शिंदे, उपाध्यक्ष सुनीता देशपांडे, कोषाध्यक्ष प्रमोद तलोकार, सहसचिव आर्कि। किरण ढवले एवं अनिल दिंडोकार, क्लब प्रशासन निदेशक नारायण कलमकर, वैद्यकीय सेवा निदेशक संपदा जोशी, स्किल डेवलपमेंट निदेशक राजेश राऊत, वोकेशनल सर्विसेज निदेशक निरज देशमुख, आईपीपी शशांक जोशी, यूथ एम्पावरमेंट निदेशक अमित कोल्हटकर, सामाजिक सेवा निदेशक आशीष धाडे, वैद्यकीय परियोजना निदेशक दिनेश नंदवंशी, सामाजिक सेवा निदेशक प्रसाद राऊत, जनसंपर्क निदेशक श्रीकांत पाटणकर, सदस्यता निदेशक किशोर धीरे, सार्जेंटइनआर्म संजय कावले तथा ग्रीटिंग चेयरपर्सन प्रीती ढवले शामिल हैं।
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में DCP दफ्तर के PSI पर दुष्कर्म का केस, शिक्षिका को कार से फेंका; महकमे में मचा हड़कंप
नए सदस्यों का स्वागत
समारोह में नए सदस्यों का औपचारिक स्वागत कर उन्हें शपथ दिलाई गई। इनमें सीए रुपेश हाडोले, वैष्णवी हाडोले, दिलीप मसने, स्वप्निल कोकाटे, अमित कुलकर्णी, गजानन घुले तथा नीता रविंद्र शिंदे को सदस्यता प्रदान की गई।
पोलियो उन्मूलन में रोटरी की भूमिका पर जोर
कार्यक्रम का संचालन नीरज देशमुख एवं मनीषा राऊत ने किया, जबकि आभार दिनेश नंदवंशी ने माना। वंदे मातरम् के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्रिजमोहन चितलांगे, राजीव बजाज, अतुल चौधरी, सुनील घोडके, प्रेरणा घोडके, सोमेश्वर रत्नपारखी, नीता दिंडोकार, ज्योति तलोकार, ज्योति कलमकर, अजय सेंगर, प्रा. किशोर ढोणे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं रोटेरियन उपस्थित रहे।
