- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Beneficiaries Of Gharkul Should Not Fall Under The Greed Of Anyone Call For District Rural Development Mechanism
घरकुल के लाभार्थी किसी के लालच में न आएं, जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा का आहवान
प्रधानमंत्री आवास योजना, रमई आवास योजना एवं शबरी आवास योजना के तहत जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के माध्यम से जिले के विभिन्न घटकों के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थियों को उनका हक दिलाने का कार्य किया जा रहा है.
- Written By: नवभारत डेस्क

घरकुल योजना
वाशिम. प्रधानमंत्री आवास योजना, रमई आवास योजना एवं शबरी आवास योजना के तहत जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के माध्यम से जिले के विभिन्न घटकों के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थियों को उनका हक दिलाने का कार्य किया जा रहा है. जिन लाभार्थियों को घरकुल स्वीकृत किया गया है उनसे पासबुक एवं जॉब कार्ड की जेरोक्स कॉपी, जगह का आठ-ए, 100 रुपए का बांड पेपर आदि दस्तावेओं की मांग संबंधित गांव के ग्रामसेवकों की ओर से की जा रही है.
इस लिए घरकुल के पात्र लाभार्थियों से किसी अन्य के लालच में न आएं यह आहवान किया गया है. मैं जल्द से जल्द मकान की मंजूरी दिलवा दूंगा ऐसा कह कर कोई पैसे मांगे तो उसके साथ आर्थिक व्यवहार न करें, किसी भी तरह के झांसे में न आएं, इसकी सूचना तत्काल संबंधित पंचायत समिति के समूह विकास अधिकारी को दें, यह आहवान जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा के प्रकल्प संचालक सुनील निकम ने किया है़
वर्ष 2018 में विविध घटकों के लाभार्थियों को घरकुल योजना का लाभ देने के लिए सर्वेक्षण शुरु किया गया है़ जो लाभार्थी वर्ष 2011 के सामाजिक, आर्थिक व जाति गणना से वंचित थे उन्होंने व नए से लाभार्थियों ने घरकुल मिलाने के लिए आवेदन करना था़ इस के लिए पंचायत समिति स्तर पर ऑपरेटर व प्रगणकों की नियुक्ती की गई थी. संबंधित एप पर लाभार्थियों की जानकारी व फोटो अपलोड करने थे. सन 2011 के 13 निकषों के अनुसार जिले के 25,839 आवेदन संबंधित संगणक प्रणाली ने रद्द करने के बाद पात्र व अपात्र आवेदनों की सूची अगस्त 2021 में प्रसिध्द की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश
घरकुल योजना ठप: 9 महीनों से कम्प्यूटर ऑपरेटरों को मानधन नहीं, कामबंद आंदोलन की चेतावनी
निशानेबाज: मकान, कार, ऑटो की संपत्ति इंदौर का भिखारी करोड़पति
गड़चिरोली में बिना छत के हजारों OBC परिवार, लाभार्थियों को अब भी नहीं मिला घरकुल का लाभ
इस सूची में के कुछ पात्र लाभार्थी हैं व जो गांव में नहीं रहते है, बाहर गांव रहने के लिए गए है व उसी प्रकार से जिनका मृत्यू हुआ है ऐसों को छोड़कर फिर से पात्र लाभार्थियों की सूची अपडेट कर संबंधित ग्राम पंचायत में लगायी गई है़ अब तक जॉब कार्ड मैपिंग 99.65 प्रश हुआ है़ पंचायत समिति स्तर पर पात्र ठहरे आवेदनकर्ताओं के घर को भेंट दी गयी है. इस दोबारा जांच की नवबंर 2021 से शुरूवात हुई़ इस जांच में और कुछ आवेदक अपात्र ठहरे है़.
इस के पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा के सामने रखी है़ जो लाभार्थी अपात्र ठहरे हैं वह सूची भी प्रसिध्द की गई है़ प्रसिद्ध की गयी सूची में आपतियां मंगवाई गई हैं. पंचायत समिति स्तर पर समूह विकास अधिकारी की अध्यक्षता में इस पर निर्णय लेने के लिए समिति गठित की गई है. यह समिति इन आपत्तियों पर निर्णय लेगी और बाद में पात्र व अपात्र आवेदकों के प्रकरण जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की ओर भेजे जाएंगे.
वर्ष 2021 -22 इस वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्देश्य जिले के लिए 8,970 घरकुलो का, रमाई आवास योजना के अंर्तगत 2 हजार और शबरी आवास योजना अंतर्गत 319 घरकुलों का दिया गया है़ घरकुल योजना के लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया पारदर्शिता से की जा रही है़ जो पात्र ठहरे लाभार्थी है उनको आगामी पांच वर्षों में प्राथमिकता के अनुसार घरकुल योजना का लाभ दिया जानेवाला है़ जिस से पात्र लाभार्थियों को कोई घरकुल मंजूर कराके देने के लिए गुमराह कर रहा हो तो उसे लालचमें न आने का आहवान निकम ने किया है़
Beneficiaries of gharkul should not fall under the greed of anyone call for district rural development mechanism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: मोबाइल बिजनेस में निवेश का झांसा, बड़े रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी, नगर पुलिस की जांच शुरू
Feb 25, 2026 | 01:45 PMसिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
Feb 25, 2026 | 01:43 PMपीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी की दी बधाई, शेयर किया भावुक पत्र
Feb 25, 2026 | 01:43 PMभीड़ का खूनी न्याय: जलगांव में अफवाह की भेंट चढ़ा अज्ञात युवक, सरेआम लात-घूंसों से ली जान
Feb 25, 2026 | 01:41 PMअमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बोल… ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह और 8 युद्ध खत्म करने का किया ऐतिहासिक दावा
Feb 25, 2026 | 01:40 PMपुणे में महिला से प्रताड़ना और जबरन गर्भपात का आरोप, पति समेत 5 पर केस
Feb 25, 2026 | 01:34 PMछत्रपति संभाजीनगर: फार्मेसी कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, PCI का सख्त आदेश
Feb 25, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














