- Hindi News »
- Special Coverage »
- Indore Crorepat Beggar Exposed Beggar Free City Campaign Opinion
निशानेबाज: मकान, कार, ऑटो की संपत्ति इंदौर का भिखारी करोड़पति
- Written By: अंकिता पटेल
Social Fraud Case: इंदौर में भिखारीमुक्त अभियान के दौरान करोड़पति भिखारी का खुलासा हुआ। संपत्ति और साधन होने के बावजूद भीख मांगना केवल आदत नहीं, बल्कि समाज से धोखाधड़ी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: नवभारत )
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, इंदौर में एक भिखारी करोड़पति निकला। भिखारीमुक्त शहर अभियान चलाए जाने के दौरान उसके बारे में पता चला। उस भिखारी का नाम मांगीलाल है।’ हमने कहा, ‘जब नाम मांगीलाल है तो भीख मांगेगा ही। यह उसका पेशा या शौक हो सकता है। कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं और हर समय बेशर्मी से हाथ फैलाते हैं। उनकी जिंदगी हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगने में ही बीत जाती है।
‘ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, इंदौर के सराफा बाजार में पहिएवाली ट्राली पर बैठे मांगीलाल की दीनता देखकर लोग उसे भिक्षा देते हैं। जब मध्यप्रदेश सरकार के महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने मांगीलाल से कहा कि उसका पुनर्वास कर दिया जाएगा तो उसने सच बता दिया कि भगतसिंह नगर में उसका 3 मंजिला मकान है।
शिवनगर में भी 600 वर्ग फीट का मकान और अलवासा में फ्लैट है। उसके पास 3 आटोरिक्शा, एक स्विफ्ट डिजायर कार है जिसके लिए उसने ड्राइवर नौकरी पर रखा है। वह भीख की रकम से ऊंची ब्याज दर पर साहूकारी-महाजनी का धंधा करता है। सराफा बाजार के छोटे व्यापारियों को ब्याज पर रकम देता है।
सम्बंधित ख़बरें
कुत्तों को खाना खिलाने पर शुरू हुआ बवाल बना राजनीतिक जंग; इंदौर में थाने के बाहर जमकर हुई नारेबाजी
इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की दावों की खुली पोल, स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुए लाचार माता-पिता; VIDEO
World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिकी देशों को दिया निवेश का न्योता, बोले- विश्वास से बनती है साझेदारी
उसका बैंक अकाउंट भी है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे मकान भी मिला है।’ हमने कहा, ‘इतना सब होने पर भी वह आदत से लाचार है। उसकी मानसिकता स्वाभिमान शून्य भिखमंगे की है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर भी वह भीख मांगकर लोगों को ठगता है। उसे कोई कितना भी समझाए या काउंसलिंग करे वह सुधरनेवाला नहीं है।
ऐसे लोगों को चीटिंग के आरोप में कड़ी सजा देकर जेल भेजना चाहिए।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ऐसे कितने ही नकली भिखारी होंगे जो लोगों की सहानुभूति का अनुचित लाभउठाकर उनका पैसा ठगते होंगे।
यह भी पढ़ें:- निशानेबाज: अमेरिकी दाल पर टैरिफ लगाया, भारत ने अपना रंग दिखाया
इन पर निगरानी रखकर भंडाफोड़ करना होगा। इंदौर के इस भिखारी ने तो धोखाधड़ी कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी उठाया। यह अपराध है। जो वास्तव में दरिद्र और लाचार हैं उनकी बात अलग है, लेकिन जो करोड़ों की दौलत रखने के बाद भी भीख मांगे, उस पर दया करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Indore crorepat beggar exposed beggar free city campaign opinion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी मामले में इस भाजपा नेता का हाथ! रवींद्र चव्हाण पर भड़के संजय राउत, जानें कारण
Jun 07, 2026 | 07:04 PMIAS-PCS बनने का सपना होगा आसान! यूपी सरकार दे रही फ्री कोचिंग, 18 जून तक करें आवेदन
Jun 07, 2026 | 06:50 PMनासिक में NEET Paper Leak के खिलाफ ‘हम नासिककर’ का विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
Jun 07, 2026 | 06:44 PMफायरिंग विवाद के बाद खान सर के कोचिंग और अस्पताल पर लटकेगा ताला? 7 दिन का मिला अल्टीमेटम, बढ़ी मुश्किलें
Jun 07, 2026 | 06:39 PMमुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप, एक की मौके पर ही मौत
Jun 07, 2026 | 06:30 PMयूपी BJP में भारी फेरबदल! 2027 फतह के लिए पार्टी ने तैयार की नई टीम, दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
Jun 07, 2026 | 06:27 PMसागर में गेहूं खरीदी घोटाला! वेयरहाउस पहुंचीं 600 बोरियों को खोला तो उड़े होश, गेहूं की जगह निकली 90% मिट्टी
Jun 07, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Jun 07, 2026 | 02:23 PM
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM














