-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- 47 Year Old Carpet Weaver Passes 10th Exam After 31 Years In Washim
‘पढ़ाई करने की उम्र नहीं होती’, 47 साल के कालीन कारीगर ने पास की 10 वीं की परीक्षा, पेश किया उदाहरण
- Written By: अनिल सिंह
Mohammed Jamil 10th Class Success Washim: वाशिम के 47 वर्षीय मोहम्मद जमील ने बनाया रिकॉर्ड। 31 साल बाद 10वीं की परीक्षा 54.20% अंकों के साथ पास कर मिसाल पेश की।

मोहम्मद जमील पास की 10 वीं की परीक्षा (फोटो क्रेडिट-X)
Mohammed Jamil 10th Class: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित रिसोड कस्बे के लोनी फाटा इलाके में रहने वाले मोहम्मद जमील नूर मोहम्मद पेशे से गद्दे और कालीन बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार को जब 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित हुए, तो जमील के घर में ईद जैसा माहौल था। उनके बेटे ने जैसे ही कंप्यूटर पर पिता का रिजल्ट ‘पास’ देखा, पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। 47 साल की उम्र में मिली यह कामयाबी केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि तीन दशकों से अधूरे पड़े एक सपने की जीत है।
मोहम्मद जमील ने साल 1995 में पहली बार 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक तंगी के कारण वे उस समय सफल नहीं हो सके। घर चलाने के लिए उन्हें पढ़ाई छोड़कर कालीन बनाने के पुश्तैनी काम में जुटना पड़ा। वक्त बीतता गया, शादियां हुईं, बच्चे हुए, लेकिन जमील के मन में पढ़ाई का जो दीया बुझ गया था, उसकी कसक हमेशा बनी रही। उन्होंने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई, लेकिन खुद के ‘अनपढ़’ रह जाने का मलाल उन्हें बार-बार सताता था।
बच्चों की उम्र के छात्रों के साथ दी परीक्षा
जब उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने लगे, तो जमील को लगा कि अब जिम्मेदारियां थोड़ी कम हुई हैं। उन्होंने अपने परिवार से फिर से पढ़ाई करने की इच्छा जताई। उनके बच्चों और पत्नी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। 47 साल की उम्र में, जब लोग रिटायरमेंट की सोचने लगते हैं, जमील ने फॉर्म भरा और अपने बच्चों की उम्र के छात्रों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। शुरुआती हिचकिचाहट के बाद, अन्य छात्रों ने भी उनके इस जज्बे को सलाम किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
किसान कर्जमाफी घोटाला! 2 लाख की ऋणमाफी के नाम पर माफ हुए 95 हजार, किसानों में नाराजगी
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
Amravati News: समय पर सूचना नहीं देने पर अधिकारी पर कार्रवाई, राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया दंड
ये भी पढ़ें- निदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
सफलता का मंत्र: हार मत मानो
मोहम्मद जमील की सफलता उन युवाओं के लिए एक कड़ा संदेश है जो छोटी-मोटी असफलताओं से टूट जाते हैं। जमील ने कहा, “जब मैं परीक्षा हॉल में बैठा था, तो मुझे लग रहा था कि मैं फिर से वही 18 साल का लड़का बन गया हूं। मेरे बच्चों के लिए यह देखना कौतूहल भरा था कि उनके पिता पास होंगे या नहीं, लेकिन मेरी सफलता ने उन्हें सबसे ज्यादा खुशी दी है।”
आगे का रास्ता
जमील की यह यात्रा 10वीं तक सीमित नहीं रहने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे अब 12वीं और उसके बाद कॉलेज की पढ़ाई भी पूरी करेंगे। उनका मानना है कि शिक्षा केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दुनिया को देखने का नजरिया बदलने के लिए जरूरी है। रिसोड के स्थानीय लोगों ने केक काटकर और माला पहनाकर अपने इस ‘छात्र’ का जोरदार स्वागत किया।
47 year old carpet weaver passes 10th exam after 31 years in washim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले रिलीज होगा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल का फर्स्ट लुक
Jul 28, 2026 | 06:25 PMदतिया उपचुनाव: चुनावी दंगल आखिरी दौर में, प्रचार के आखिरी पालो में दोनों दलों ने झोंकी ताकत
Jul 28, 2026 | 06:16 PMअरे राहुल, मेरी बात सुनो, क्यों चिल्ला रहे हो? एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान भड़के श्रीकांत शिंदे
Jul 28, 2026 | 06:15 PMसंसद हाईजैक कर ली गई… छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी-विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह; कहा- PM ने दिखाई संवेदनशीलता
Jul 28, 2026 | 06:14 PMMP में अब नो-मीटिंग फ्राइडे: हर शुक्रवार जनता के बीच होंगे सीएम, मंत्री और अफसर; शुरू होगा जन विश्वास अभियान
Jul 28, 2026 | 06:01 PMआरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
Jul 28, 2026 | 05:39 PMक्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब
Jul 28, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














