Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण: केवल 55.89% आवेदन जमा, हजारों नाम कटने का खतरा

Wardha SIR Campaign: वर्धा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब तक केवल 55.89% आवेदन प्राप्त हुए हैं। 29 जुलाई अंतिम तिथि है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 18, 2026 | 12:58 PM

वर्धा मतदाता सूची -फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Voter List: वर्धा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने प्रशासन जुटा है। दौरान मतदाताओं से आवेदन भरने को अंतिम तिथि 29 को केवल 11 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में अब तक केवल 55.81 प्रश ही आवेदन प्राप्त हुए, परिणामवश मतदाताओं के नाम सूची से जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अभियान 20 जून से शुरू हो गया है।

20 से 29 जून तक गणना प्रपत्रों की छपाई और बीएलओ का प्रशिक्षण हुआ। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक एसआईआर प्रक्रिया के तहत आवेदन मतदाताओं से भरकर लिए जा रहे हैं। इसमें से एक आवेदन सबूत के तौर पर संबंधित मतदाता को देना अनिवार्य है। किंतु, अधिकांश जगह बीएलओ द्वारा विविध कारण बताकर आवेदन ही नहीं दिए जा रहे है जिससे आसआईआर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं आता है, तो भविष्य में उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।

SIR अभियान में धीमी रफ्तार

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण और भरे हुए आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 37 हजार 242 हैं। जिसमें से 10 लाख 60 हजार 787 मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण किया गया। मतदाताओं ने भरे हुए 6 लाख 34 हजार 723 आवेदन अब तक जमा किए गए हैं। जिसका प्रतिशत 55.89 प्रतिशत है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में दिल दहला देने वाली वारदात! एकतरफा प्यार में 20 साल की छात्रा की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या

नागपुर में शिवसेना (उबाठा) के राम रक्षा पाठ से गरमाया महाराष्ट्र का सियासी पारा; फडणवीस और भागवत को भी न्योता

चेंबूर में गैस टैंकर मरम्मत के दौरान भीषण विस्फोट: चालक की मौत, 2 गंभीर; कुर्ला के शीतल तालाब में डूबा युवक

नागपुर फायरिंग मामला: राकेश भुरे और अजय चिंचखेड़े समेत 8 आरोपी कोर्ट में पेश; 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड

आवेदन नहीं दिया तो कट सकता है नाम

एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बीएलओ द्वारा 93.21 प्रतिशत मतदाताओं को आवेदन वितरीत किए गए, किंतु, अब तक 55.89 प्रतिशत ही आवेदन जमा होने से मतदाता के नाम सूची से जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत की हदें पार; 12 साल की मासूम से रेप के बाद पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार

आवेदन लेने की अंतिम तारीख 29 होने के कारण मतदाताओं ने स्वयं जागरूक होकर अपने आवेदन बीएलओ के पास देने की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय यह कि, 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 3 अक्टूबर तक इनका निपटारा किया जाएगा और 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

Wardha voter list sir application last date 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 12:58 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • SIR
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.