-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha New Hostels For Obc Students Dr Bhoyar Initiative
पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बनेगे 3 नए छात्रावास, पालकमंत्री भोयर की पहल, 74 करोड़ रुपए की मंजूरी
- Written By: आंचल लोखंडे
Pankaj Bhoyar: वर्धा में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 3 नए छात्रावासों को 74 करोड़ रुपये की मंजूरी। डॉ. पंकज भोयर की पहल से 750 छात्रों को सुरक्षित निवास का अवसर मिलेगा।

पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बनेगे 3 नए छात्रावास (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha OBC hostels: पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए शहरों का रुख करते हैं, लेकिन आवास सुविधा के अभाव में उन्हें आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को गंभीरता से समझते हुए पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के प्रयासों से वर्धा जिले में तीन नए छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसमें महादेवपुरा और नालवाड़ी में छात्राओं के लिए दो तथा सावंगी में छात्रों के लिए एक छात्रावास का निर्माण होगा।
इस परियोजना के लिए सरकार ने 74 करोड़ 12 लाख 88 हजार रुपये की निधि स्वीकृत की है। सरकारी छात्रावास न होने के कारण कई छात्रों को शहर में ऊँचा किराया देना पड़ता था या रोज गांव से आना-जाना पड़ता था, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। इस पहल से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
सावंगी में बनेगा लड़कों का छात्रावास
सावंगी स्थित मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों के लिए परिसर में ही लड़कों का छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए 24 करोड़ 38 लाख 36 हजार रुपये की निधि स्वीकृत है। इस छात्रावास की क्षमता 250 छात्रों की होगी। इन तीनों छात्रावासों में कुल 750 छात्र-छात्राओं को निवास की सुविधा मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 153 जिला परिषद स्कूल भवन खतरनाक घोषित, शासन को भेजे जाएंगे नए निर्माण के प्रस्ताव
Wardha News: वर्धा में मूसलाधार बारिश का कहर, 43 मंडलों में अतिवृष्टि, कई गांवों का संपर्क टूटा
MPID के तहत वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन, ठगी करने वाली कंपनियों की 27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
मंजूरी मिलने पर व्यक्त किया आभार
मंजूरी प्राप्त होने पर पालकमंत्री डॉ. भोयर ने सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता मंत्री संजय शिरसाट से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि
“मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के नेतृत्व में राज्य में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है।”
ये भी पढ़े: ‘मैं खुद महाराष्ट्र जाकर आया हूं’, किसानों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह का संसद में बड़ा वादा
महादेवपुरा और नालवाड़ी में लड़कियों के छात्रावास
- कुल निधि: 49 करोड़ 74 लाख 52 हजार रुपये
- महादेवपुरा छात्रावास
- निधि: 24 करोड़ 90 लाख 36 हजार रुपये
- मान्यता बढ़ाने का प्रस्ताव: 75 – 175
- निवास क्षमता: 250 छात्राएं
- नालवाड़ी छात्रावास
- निधि: 24 करोड़ 84 लाख 16 हजार रुपये
- मान्यता बढ़ाने का प्रस्ताव: 100 – 150
- निवास क्षमता: 250 छात्राएं
Wardha new hostels for obc students dr bhoyar initiative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आषाढी वारी में लालपरी की बल्ले-बल्ले! एसटी महामंडल को हुई करोड़ों की कमाई, मंत्री सरनाईक ने बताया अमाउंट
Aug 02, 2026 | 08:28 PMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
Aug 02, 2026 | 08:15 PMFriendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
Aug 02, 2026 | 08:10 PMअपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PMशिरसाट और बच्चू कडू की अभिजीत दिपके से मुलाकात ने बढ़ाई महायुति की टेंशन! अपने ही नेताओं से नाराज हैं शिंदे?
Aug 02, 2026 | 08:02 PM14 साल बाद बेगुनाह साबित हुए सूरज पंचोली, बोले- पुराने जख्म फिर हरे कर देती है हर झूठी हेडलाइन
Aug 02, 2026 | 07:59 PMसंसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर
Aug 02, 2026 | 07:53 PM
प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM














