Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में शराब तस्करी का पर्दाफाश, कार समेत 8.16 लाख का माल जब्त

Wardha News: एलसीबी पुलिस ने नागपुर से वर्धा हो रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। लकी मसराम को गिरफ्तार कर 8,16,100 रुपये मूल्य का शराब का माल जब्त किया गया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 30, 2025 | 01:59 PM

वर्धा में शराब तस्करी का पर्दाफाश, वर्धा में शराब तस्करी का पर्दाफाश,

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Liquor Smuggling News: नागपुर से वर्धा हो रही शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) पुलिस ने रविवार की देर रात्रि एक बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कार सहित 8,16,100 रुपये मूल्य का शराब का माल जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, एलसीबी की टीम शहर परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उन्हें खुपिया जानकारी मिली कि बुरड मोहल्ला निवासी लकी सचिन मसराम (21) नागपुर के वडगांव से वर्धा ले जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने म्हसाला में नाकाबंदी की।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

जैसे ही कार मार्ग से गुजर रही थी, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। इसके बाद टीम ने कार का पीछा शुरू किया और थोड़ी दूरी पर कार को रोका। चालक ने अपना नाम लकी मसराम बताया। पंचों की मौजूदगी में कार से बीयर और विभिन्न कंपनियों की शराब बरामद हुई। पुलिस ने एक मोबाइल फोन और कार क्रमांक एमएच 04 एफएफ 9673 समेत कुल 8,16,100 रुपये मूल्य का माल जब्त किया। आरोपी और बरामद माल सेवाग्राम पुलिस के हवाले कर दिया गया और मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। टीम का नेतृत्व एलसीबी प्रमुख विनोद चौधरी ने किया। इस अभियान में पीएसआई उमाकांत राठोड, पीएसआई राहुल इटेकर, पुलिसकर्मी हमीद शेख, अमर लाखे, चंद्रकांत बुरंगे, अमरदीप पाटिल, अखिलेश इंगले, अमोल नगराले और मंगेश चावरे समेत अन्य अधिकारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

यह भी पढ़ें:- सेंट्रल रेलवे में शुरू हुआ ऑप्टिकल ग्राउंड वायर, यात्रियों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग होगी मजबूत

पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एलसीबी और स्थानीय पुलिस टीम सतर्क है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है और पुलिस ने भविष्य में ऐसी किसी भी तस्करी को रोकने का संदेश दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने इस सफल ऑपरेशन की सराहना की और कहा कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से समाज में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Wardha nagpur liquor smuggling lucky masram bust

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

यवतमाल में Fadnavis ने किया दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान का उद्घाटन, गरीब और पिछड़े वर्ग के विकास पर जोर

2

नवी मुंबई में झटका! जिलाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल अपने समर्थकों के साथ शिंदे सेना में शामिल

3

सेंट्रल रेलवे में शुरू हुआ ऑप्टिकल ग्राउंड वायर, यात्रियों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग होगी मजबूत

4

जालना और अहिल्यानगर में NDRF चलाया बचाव अभियान, 102 लोगों की सुरक्षित निकाला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.