- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cp Ravinder Singal Freed 38 Laborers Human Trafficking Extorted Money
CP सिंगल ने 38 मजदूरों को कराया मुक्त, मानव तस्करी को कड़ा संदेश, मैनेजमेंट के नाम पर वसूले लाखों
Nagpur Police ने पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल के नेतृत्व में मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। शहर पुलिस ने मानव तस्करी और जबरन मजदूरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 मजदूरों को बचाया।
- Written By: प्रिया जैस

CP सिंगल ने 38 मजदूरों को कराया मुक्त (सौजन्य-नवभारत)
CP Ravinder Kumar Singal: शहर पुलिस ने मानव तस्करी और जबरन मजदूरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 मजदूरों को बचाया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने किया। बचाए गए मजदूरों में 23 महिलाएं, 5 पुरुष और 9 नाबालिग बच्चे (3 लड़कियां और 6 लड़के) शामिल हैं। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नागपुर लाए गए थे और जबरन मजदूरी में फंसाए गए थे।
मैनेजमेंट के नाम पर वसूले थे 1.50 लाख
मजदूरों को स्थानीय रोजगार का झांसा देकर उनके गांव से बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें एक ट्रैफिकर के हवाले कर दिया गया जिसने 1।50 लाख रुपये व्यवस्थापन खर्च के नाम पर वसूली की मांग की। इतना ही नहीं, उसने मजदूरों से छोटी-छोटी रकम जबरन वसूल की और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने गुप्त रूप से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने तत्काल एनजीओ प्रदीपन को सूचना दी। इसके बाद एनजीओ ने नागपुर पुलिस से संपर्क साधा और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को मुक्त कराया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
गोसीखुर्द विस्थापितों से मिलीं मेधा पाटकर, पुनर्वास और मुआवजे के मुद्दे पर फिर उठी आवाज
एजेंट ने मजदूरों को दोबारा धमकाया
बचाव के बाद जब मजदूर नागपुर रेलवे स्टेशन पर थे तभी पहला एजेंट फिर से सामने आया। उसने मजदूरों से जबरन 57,000 रुपये ले लिए और उन्हें धमकाने का प्रयास किया। बावजूद इसके मजदूरों ने हिम्मत दिखाई और अपने स्तर पर छिंदवाड़ा लौटने की व्यवस्था की। पुलिस ने आरोपी एजेंटों के खिलाफ बंधमजूरी और मानव तस्करी कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें – डांटने पर प्रोफेसर की कार फोड़ी, CCTV में कैद हुई घटना, छात्र समेत 5 आरोपियों पर मामला दर्ज
सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा
पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल ने कहा कि मानव तस्करी मानवीय गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। हमारी त्वरित कार्रवाई से 38 निर्दोष लोगों का शोषण रोका गया। नागपुर पुलिस ऑपरेशन शक्ति के तहत लगातार तस्करी, बंधुआ मजदूर और कमजोर वर्गों के शोषण के खिलाफ अभियान चला रही है। हमारी नीति शून्य सहिष्णुता की है और सभी आरोपियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। नागरिकों और एनजीओ से भी हम सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत देने की अपील करते हैं।
Cp ravinder singal freed 38 laborers human trafficking extorted money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














