- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Sironcha Police Raid Seized Liquor Worth 14 Lakh Rupees
गड़चिरोली में अवैध शराब का जखीरा जब्त, पुलिस की छापामार कार्रवाई से तस्करों में हडकंप
Gadchiroli News: गड़चिरोली के सिरोंचा तहसील में पुलिस ने छापा मारकर 14.47 लाख की अवैध शराब जब्त की। शराबबंदी के बावजूद जिले में तस्करी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है।
- Written By: आकाश मसने

जब्त शराब के साथ पुलिसकर्मी (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Sironcha Liquor Seized: गड़चिरोली जिले के दक्षिण छोर पर सिरोंचा तहसील के जाफ्राबाद में स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते ने छापामार कार्रवाई कर शराब का जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 14 लाख 47 हजार 680 रुपयों की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
गड़चिरोली जिले में शराबबंदी होने के बावजूद अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी व बिक्री होती है। जिसके चलते पुलिस दल अवैध शराब बिक्री व तस्करी रोकने के लिए प्रयास कर रहा है।
इसके मद्देनजर सिरोंचा तहसील के बामणी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले जाफ्राबाद में अवैध रूप से बेचने हेतु बड़े पैमाने पर शराब छुपाकर रखे जाने की गुप्त जानकारी स्थानीय अपराध शाखा को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
होली पर गड़चिरोली पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में 10 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, नशेड़ी चालकों पर शिकंजा
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
LCB ने मारा छापा
जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) के दस्ते ने जाफ्राबाद में संदीप देवाजी दुर्गम के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने उसके घर की तलाशी लेने पर उसके घर के दूसरे कमरे में विदेशी शराब के 90 मिली क्षमता के 11,136 बोतलें बरामद हुई। इसकी कीमत 14 लाख 47 हजार 680 रुपए की आंकी गई। वहीं आरोपी सिरोंचा तहसील के जाफ्राबाद निवासी संदीप देवाजी दुर्गम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम रमेश, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक सत्य साईं कार्तिक, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक विकास चव्हाण, पुलिस हवालदार प्रेमानंद नंदेश्वर, पुलिस कर्मी निशिकांत अलोने, गणेश वाकडोपवार ने की।
आरोपी फरार, खोज जारी
स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते ने सिरोंचा तहसील के जाफ्राबाद में छापामार कार्रवाई कर 14 लाख से अधिक रुपयों की विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर एक घर की तलाशी लेते समय आरोपी संदीप देवाजी दुर्गम घटनास्थल से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें:- फडणवीस बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष! मुख्यमंत्री ने बता दी सच्चाई
इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बामणी के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी खोजबीन करने में जुटी है। मामले की आगे की जांच बामणी उपपुलिस थाने की पुलिस उपनिरीक्षक शाहु दंडे कर रहे है।
अवैध व्यवसाय पर नकेल कसने के निर्देश
गड़चिरोली जिले में शराबबंदी होने के बावजूद अवैध रूप से चोरी-छिपे शराब की बिक्री व तस्करी की जाती है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने अवैध शराब बिक्री करने वालों पर नकेल कसने के आदेश दिए है। जिसके तहत स्थानीय अपराध शाखा, गड़चिरोली व पुलिस दल अवैध शराब बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने की निरंतर कार्रवाई कर रहा है।
Gadchiroli sironcha police raid seized liquor worth 14 lakh rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी, झारखंड के जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 07:00 PMकृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Mar 03, 2026 | 06:54 PMखामेनेई की मौत के बाद क्यों भड़का कश्मीर? तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, रास्ते सील, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
Mar 03, 2026 | 06:53 PMT20 World Cup 2026: पहले सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI तैयार, टीम में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
Mar 03, 2026 | 06:51 PMवना नदी में खूनी गैंगवार: बीजेपी नेता भारत नागपाल की हत्या, रेत माफियाओं पर शिकंजा
Mar 03, 2026 | 06:46 PMRajya Sabha चुनाव के लिए NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, जानें किस दिन करेंगे अपना नामांकन
Mar 03, 2026 | 06:44 PMPune Crime: बारामती में ‘कोयता’ गैंग का शिकार हुए प्रेमी जोड़े, लाखों की लूट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
Mar 03, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














