Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई में झटका! जिलाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल अपने समर्थकों के साथ शिंदे सेना में शामिल

Thane News: नवी मुंबई के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अपने समर्थकों के साथ शिंदे शिवसेना में शामिल हो गये है। उनके जाने से एनसीपी को बड़ा झटका मिला है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 30, 2025 | 02:01 PM

चंद्रकांत पाटिल शिंदे सेना में शामिल (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है क्योंकि नवी मुंबई के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अपने समर्थकों के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होकर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पिछले कुछ समय से चंद्रकांत पाटिल पार्टी के भीतर असंतुष्ट चल रहे थे।

शशिकांत शिंदे के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सार्वजनिक मंच से खुद को मुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा था। उस समय पार्टी ने उनके प्रस्ताव को खारिज करते हुए नवी मुंबई में संगठन मजबूत करने का भरोसा दिया था, लेकिन असंतोष अभी भी बना रहा।

पाटिल के असंतोष का मुख्य कारण राकां एसपी के कमजोर प्रदर्शन को माना जा रहा था। पार्टी में किसी का भी उनके साथ जुड़ने का उत्साह नहीं था, जिससे चंद्रकांत पाटिल काफी परेशान हो गए। पाटिल परिवार की राजनीतिक मजबूती को देखते हुए, उनकी यह कदम आगामी मनपा चुनावों में शिंदे शिवसेना के लिए फायदा साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- पवार में पद तो शिंदे गुट में इंतजार! NCP में एंट्री को लेकर उत्साह, शिंदे से शिवसेना निराश

पाटिल के शिवसेना में शामिल होने से गणेश नाईक और उनके समर्थकों पर भी असर पड़ा है। पाटिल परिवार के तीन नगरसेवक अभी भी एनसीपी के साथ हैं, लेकिन चंद्रकांत पाटिल का यह निर्णय नाईक के राजनीतिक दांव को कमजोर कर सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पाटिल ने नवी मुंबई में विदि शिवसेना की बढ़ती पकड़ को देखकर यह कदम उठाया है और अपने तथा परिवार के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करना चाहा।

चंद्रकांत पाटिल के एनसीपी में बने रहने के समय विधानसभा चुनाव में संदीप नाईक को टिकट दिए जाने पर उनकी नाराजगी सामने आई थी। उस समय उनकी नाराजगी को पार्टी नेतृत्व ने अनसुना कर दिया। अब पाटिल ने स्पष्ट रूप से शिंदे शिवसेना का दामन थामा है, जिससे नवी मुंबई में आगामी चुनावी रणनीतियों पर असर पड़ेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पाटिल के शिवसेना में शामिल होने से शिंदे गुट को नवी मुंबई में मजबूत पकड़ मिलेगी और पार्टी को मनपा चुनाव में लाभ हो सकता है। यह कदम न केवल एनसीपी के लिए झटका है बल्कि नवी मुंबई की राजनीति में नए समीकरण भी बना देगा।

Shock in navi mumbai district president chandrakant patil and his supporters join the shinde shiv sena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 02:01 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

वर्धा में शराब तस्करी का पर्दाफाश, कार समेत 8.16 लाख का माल जब्त

2

सेंट्रल रेलवे में शुरू हुआ ऑप्टिकल ग्राउंड वायर, यात्रियों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग होगी मजबूत

3

जालना और अहिल्यानगर में NDRF चलाया बचाव अभियान, 102 लोगों की सुरक्षित निकाला

4

Mumbai: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत, परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर तक बढ़ी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.