Wardha Municipal Election: 59 टेबल पर होगी मतगणना, 36 फेरियों में होगी गिनती, 315 कर्मी देंगे सेवा
Wardha Election Result: वर्धा जिले की 6 नगर पालिकाओं की मतगणना 21 दिसंबर को होगी। 59 टेबल, 36 फेरियां और 315 कर्मचारी शामिल। सीसीटीवी और कड़े पुलिस बंदोबस्त की तैयारी।
- Written By: प्रिया जैस
मतगणना (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Vote Counting: वर्धा जिले की सभी छह नगर पालिकाओं की मतगणना में अब केवल तीन दिन शेष हैं। इससे पूर्व देवली नगर पालिका सहित वर्धा, हिंगनघाट और पुलगांव की कुछ सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि रविवार 21 दिसंबर को सभी छह नगर पालिकाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इसके लिए चुनाव विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी छह नगर पालिकाओं के लिए कुल 59 टेबलों पर ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। लगभग 36 फेरियों में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल पर करीब 315 अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता पुलिस बंदोबस्त भी तैनात किया जाएगा।
2 दिसंबर को मतदान संपन्न
जिले की पांच नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद सहित 139 पार्षदों के लिए 2 दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ था। पांच नगर पालिकाओं में कुल 60.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2 लाख 59 हजार 800 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 168 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 80 हजार 699 पुरुष, 76 हजार 465 महिला एवं 4 अन्य मतदाता शामिल थे। यह प्रक्रिया जिले के 288 मतदान केंद्रों पर संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
गड़चिरोली में स्थानीय निकाय उपचुनाव के लिए आज मतदान; भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की कड़ी टक्कर
सिंदी रेलवे नगर पालिका में 71.22 प्रतिशत, वर्धा में 57.33 प्रतिशत, हिंगनघाट में 62.20 प्रतिशत, आर्वी में 61.27 प्रतिशत तथा पुलगांव नगर पालिका में 59.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। न्यायालय के निर्देशों के चलते देवली नगर पालिका में नगराध्यक्ष एवं 20 पार्षदों सहित हिंगनघाट की तीन सीटों, वर्धा एवं पुलगांव की दो-दो सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन यानी रविवार को सभी छह नगर पालिकाओं की मतगणना के बाद कुल 6 नगराध्यक्ष एवं 166 नगरसेवकों के भाग्य का फैसला होगा।
पोस्टल बैलेट के लिए स्वतंत्र टेबल
जिले की सभी छह नगर पालिकाओं की मतगणना 21 दिसंबर की सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए कुल 59 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग से स्वतंत्र टेबल की व्यवस्था की गई है। वर्धा के निर्वाचन निर्णय अधिकारी गणेश खताले के अनुसार सभी टेबलों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और उन्हीं की मौजूदगी में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी।
यह भी पढ़ें – तड़ातड़ चली गोलियां…रेत तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में API ने की फायरिंग, मचा हड़कंप
इन-कैमरा होगी पूरी प्रक्रिया
मतगणना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए इन-कैमरा व्यवस्था की गई है। स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर कड़ा पुलिस बंदोबस्त रहेगा तथा 200 मीटर के दायरे में सख्त प्रतिबंध लागू रहेंगे।
| नगर पालिका | टेबल | फेरियां | कर्मचारी |
|---|---|---|---|
| वर्धा | 16 | 07 | 86 |
| हिंगनघाट | 14 | 11 | 116 |
| आर्वी | 13 | 04 | 42 |
| पुलगांव | 06 | 06 | 32 |
| देवली | 04 | 04 | 14 |
| सिंदी-रेलवे | 06 | 04 | 25 |
