Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव! जानें सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार ने क्या दिया जवाब

Maharashtra Zilla Parishad Elections: महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 50% आरक्षण सीमा का पालन करते हुए जिला परिषद चुनाव कराने की सहमति दी है। 20 जिलों में दिसंबर तक चुनाव होने की उम्मीद है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 31, 2026 | 05:41 PM

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Zilla Parishad Elections Update: महाराष्ट्र में लंबे समय से टल रहे जिला परिषद (ZP) और अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों को लेकर आखिरकार एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव कराने को लेकर अपनी पूर्ण तैयारी जताई है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में जिला परिषद के चुनाव इसी साल दिसंबर 2026 तक कराए जा सकते हैं। हालांकि, यदि ये चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण की अनिवार्य सीमा के तहत होते हैं, तो कई जिलों का चुनावी गणित और राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा।

50% आरक्षण सीमा के कारण टले थे 20 जिलों के चुनाव

महाराष्ट्र की स्थानीय स्व-शासन संस्थाओं में नगर परिषद, नगर पंचायत, नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समितियां शामिल हैं। पिछले साल नवंबर और इस साल फरवरी के बीच अलग-अलग चरणों में कुछ जिलों यह चुनाव कराए गए थे। हालांकि, OBC आरक्षण कोटा तय सीमा से ज्यादा होने के कारण 20 जिला परिषदों और सैकड़ों पंचायत समितियों के चुनाव टाल दिए गए थे। अब इन चुनावों के आयोजन का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही के दौरान, राज्य सरकार ने 50% आरक्षण की सीमा का पालन करते हुए चुनाव कराने की अपनी तैयारी जाहिर की है। नतीजतन, इन चुनावों के साल के आखिर में यानी दिसंबर में होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट, क्या अब बच जाएगी मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी?

अमेरिका से जो भारत आया था चुपके-चुपके… संसद में रामदास आठवले ने अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता, देखें VIDEO

UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार

कमर दर्द का बहाना फेल! विवाद के बाद BMC पदाधिकारियों को करनी होगी स्कॉर्पियो में सवारी, वापस ली इनोवा की मांग

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी नजरें

राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनाव कराने के पक्ष में सकारात्मक रुख अपनाने के बाद लंबे समय से लंबित स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनावों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब सभी राजनीतिक दलों, संभावित उम्मीदवारों और मतदाताओं की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जिससे जिला परिषद चुनावों की दिशा और समय-सीमा तय होगी।
50% आरक्षण सीमा के कारण टले थे 20 जिलों के चुनाव

महाराष्ट्र में इसी साल फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में 12 जिलों में जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ था। इनमें सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगड, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर शामिल है। हालांकि, 20 अन्य जिलों में जिला परिषदों और उनकी संबंधित पंचायत समितियों के चुनाव ओबीसी आरक्षण सीमा से अधिक होने की चिंताओं के कारण स्थगित कर दिए गए थे।

इन जिला परिषदों और पंचायत समितियों में होंगे चुनाव

यदि दिसंबर में जिला परिषद चुनाव होते हैं तो ठाणे, पालघर, नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहिल्यानगर, जालना, बीड, नांदेड़, हिंगोली, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, वाशिम, यवतमाल, नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गड़चिरोली जिले में मतदान होगा।

नागपुर जिला परिषद में सबसे बड़ा असर संभव

50 प्रतिशत आरक्षण सीमा लागू होने का सबसे अधिक प्रभाव नागपुर जिला परिषद पर पड़ने की संभावना है। वर्तमान आरक्षण प्रारूप के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने 57 सीटों में से 33 सीटें आरक्षित की हैं। इनमें 15 सीटें ओबीसी, 10 अनुसूचित जाति (एससी) और 8 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में अण्णाभाऊ साठे रिसर्च इंस्टीट्यूट का भूमिपूजन हुआ, CM फडणवीस और शिंदे ने वंशजों को किया सम्मानित

ओबीसी आरक्षण की सीटें घट सकती

यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, कुल आरक्षण 50 प्रतिशत तक सीमित रखा जाता है, तो 57 में से केवल 27 सीटें ही आरक्षित रखी जा सकेंगी। ऐसे में वर्तमान की 33 आरक्षित सीटों की संख्या घटकर 27 रह सकती है। इसका सबसे अधिक असर ओबीसी आरक्षण पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ओबीसी के लिए आरक्षित 15 सीटें घटकर 10 रह सकती हैं। इससे नागपुर जिला परिषद सहित अन्य जिलों के राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है।

Maharashtra zilla parishad elections held december 2026 government response in supreme court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 05:41 PM

Topics:  

  • Maharashtra Government
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.